एक्सप्लोरर

विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से कारसेवकों को किया जाएगा सम्मानित

यूपी में अब कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन किये जाने के बाद अब मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किये जाने की तैयारी की जा रही है. कारसेवकों को सम्मानित करने और आंदोलन में अपनी जान गंवाने वालों को नमन करने का यह आयोजन गैर सरकारी होगा. विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार व राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को बुलाया जाएगा.

यह कार्यक्रम मार्च-अप्रैल में प्रयागराज में आयोजित किये जाने की तैयारी है. कारसेवकों के सम्मान में समारोह आयोजित किये जाने की पुष्टि खुद श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की है. उन्होंने इसका एलान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वीएचपी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद किया है.

मार्च-अप्रैल में होगा आयोजन

उनके मुताबिक आज की बैठक में मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले कारसेवकों को सम्मानित करने का प्रस्ताव आया. इस पर सभी ने सहमति जताई. यह तय हुआ कि यह आयोजन हिन्दू नववर्ष के पहले महीने यानी चैत्र (मार्च-अप्रैल) में प्रयागराज में ही आयोजित किया जाए जिसमें यूपी से जुड़े उन चुनिंदा कारसेवकों को सम्मानित किया जाए, जिन्होंने मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा की थी.

सरकार नहीं होगी शामिल 

इसके साथ ही मंदिर आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले कारसेवकों को नमन करते हुए उनके परिवार वालों को बुलाए जाने पर भी सहमति बनी. यह भी तय हुआ कि सरकार इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं होगी. हालांकि, आयोजन के अंतिम स्वरुप को लेकर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ज़्यादा कुछ बोलने से बचते रहे, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आयोजन विश्व हिन्दू परिषद का होगा, जिसमें सरकार- ट्रस्ट व बीजेपी से जुड़े लोगों को अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा

स्वामी वासुदेवानंद का कहना है कि राम मंदिर आंदोलन में कारसेवकों ने बड़ी कुर्बनियां दी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सम्मान समारोह को लेकर चर्चा हुई है. इस समारोह में राममंदिर आन्दोलन में अपनी जान की आहूति देने वाले कारसेवकों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

खाने के सामान में छुपाकर ले जा रहा था 45 लाख रुपये के विदेशी नोट, CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget