एक्सप्लोरर

खाने के सामान में छुपाकर ले जा रहा था 45 लाख रुपये के विदेशी नोट, CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है. वह विदेशी करेंसी को खाने के सामान में छुपाकर विदेश जा रहा था.

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की स्मगलिंग के एक अजीबोगरीब नेटवर्क का सीआईएसएफ ने भांडाफोड़ किया है. ये स्मगलिंग विदेशी करेंसी को मूंगफली, मटन और बिस्कुट के पैकेट के अंदर छिपाकर की जाती थी. सीआईएसएफ के मुताबिक, मंगलवार की शाम को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक शख्स को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा गया. पूछताछ पर उसने अपना नाम मुराद आलम बताया. भारतीय मूल का निवासी मुराद दिल्ली से दुबई जा रहा था. इसके बाद सीआईएसएफ ने उसके सामान को एक्सरे-मशीन में डाला जो संदिग्ध पाया गया.‌ इसके बाद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने उसके पूरे सामान को बारीकी से चेक किया.

एक किलो मूंगफली के अंदर नोट

जांच में मुराद आलम के सामान में बड़ी तादाद में खाने-पीने का सामान बरामद हुआ. खाने पीने के सामान में सीआईएसएफ को करीब एक किलो मूंगफली मिली. सीआईएसएफ को शक हुआ कि दुबई घूमने जाने वाला शख्स अपने साथ मूंगफली भला क्यों लेकर जाएगा. वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने मूंगफली से दाना निकालने की कोशिश की तो उनके होश फाख्ता हो गए. मूंगफली में दाने की जगह विदेशी करेंसी रखी हुई थी.

सीआईएसएफ के डीआईजी (ऑपरेशन्स) अनिल पांडेय ने एबीपी न्यूज को बताया कि मूंगफली के अंदर बड़े ही महीन तरीके से एक-एक विदेशी करेंसी को रोल में घूमाकर उसपर एक महीन धागा बांधा हुआ था. उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके पास मौजूद सभी मूंगफली को छिला तो हरेक के अंदर विदेशी करेंसी वैसे ही छिपी मिली. इसमें सऊदी रियाल के कुल 445 नोट थे जो सभी पांच सौ के थे.

accused

खाने के सामान में विदेशी करेंसी 

मूंगफली में मिलने के बाद सीआईएसएफ ने उसके पास मौजूद सभी खाने-पीने के सामान की जांच की तो उसके पास मटन के पीस के अंदर से भी विदेशी करेंसी बरामद हुई. मटन के अंदर से हड्डी को निकालकर पन्नी में छिपाई हुई थी. इसके बाद मुराद के‌ सामान में रखे बिस्कुट के पैकेट्स की भी छानबीन की गई. उसने बेहद ही शातिराना तरीके से बिस्कुट्स के बीच में होलकर विदेशी करेंसी रखी हुई थी और फिर पैकेट को ऊपर से सील कर दिया था.

सीआईएसएफ के मुताबिक, उसके पास‌ से पांच-पांच सौ के कुल 445 सऊदी रियाल नोट बरामद हुए हैं. इसके अलावा सौ-सौ के 18 कतर रियाल, बीस-बीस के साठ कुवैती दिनार, पांच-पांच के पांच ओमान के रियाल और पचास-पचास के 36 यूरो बरामद हुए. भारतीय करेंसी में इस खेप की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये है.

मामले की जांच जारी 

बिना किसी दस्तावेज के इतनी मात्रा में विदेशी करेंसी देश से बाहर ले जाने के आरोप में सीआईएसएफ ने मुराद को पकड़कर कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है. आगे की जांच अब कस्टम विभाग द्वारा की जाएगी. इसमें इस बात की जांच की जाएगी कि उसके पास ये विदेशी करेंसी कहां से आई और वो किस मकसद से इसे दुबई ले जा रहा था. साथ ही उसके नेटवर्क में और कितने साथी हैं. क्या वो किसी हवाला नेटवर्क के लिए काम करता था.‌  शुरुआती जानकारी में पता चला है कि मुराद मूलत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाली है और वह कई बार टूरिस्ट वीजा पर खाड़ी के देश जा चुका है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी हार के बाद प्रियंका गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget