एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर समाजवादी पार्टी का हमला, कहा- 'यूपी में BJP विधायक और मंत्री बना रहे दबंगई का रिकॉर्ड'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर समाजवादी पार्टी ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. एसपी नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी में बीजेपी के विधायक और मंत्री दबंगई का रिकॉर्ड बना रहे हैं. तो वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक ही रास्ता बचता है कि छेड़छाड़ से बचने के लिए बेटियां अपने घर से न निकलें.

यूपी में बीजेपी विधायक और मंत्री बना रहे दबंगई का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी के बाद अपराध बढ़ना यह दर्शाता है कि उनकी चेतावनी का उल्टा असर हो रहा है. बीजेपी के विधायक और मंत्री भी अधिकारियों को धमकाने और दबंगई दिखाने का रिकॉर्ड बना रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हालत यह है कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन उनके आगे असहाय होता जा रहा है. उन्होंने कहा, "प्रदेश में योगी की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है. अपराधियों को जेल भेजने की चेतावनी के बाद तो अपराधों की बाढ़ सी आ गई है. बीजेपी विधायक और योगी के मंत्री भी अधिकारियों को धमकाने और दबंगई दिखाने का रिकॉर्ड बना रहे हैं."

मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय क्यों है ?

चौधरी ने सवाल उठाया, "मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय क्यों है? प्रशासनतंत्र पूरी तरह से संवेदनहीन है और उसे कानून व्यवस्था को सुधारने में कोई रुचि नहीं है. पुलिस और एम्बुलेंस अब लोगों के पास समय पर नहीं पहुंचती. घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता."

एसपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में मथुरा, ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, अमरोहा सहित रामपुर में भी हत्या, डकैती, लूट और रेप जैसी संगीन घटनाएं हुई हैं. अपराधी कानून को चकमा दे रहे हैं, यह बेहद चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी 29 मई को प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे और प्रदेश के बिगड़ते हालात पर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग करेगी.

अब एक ही उपाय है, घर से न निकलें बेटियां: आजम खान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक ही रास्ता बचता है कि छेड़छाड़ से बचने के लिए बेटियां अपने घर से न निकलें. रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, "मेरी सलाह है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बेटियां अब घर में ही रहें. रोज सरेराह दर्जनों जगह पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं से हमारा प्रदेश शर्मिदा है." जेवर में सामूहिक दुष्कर्म, लूट और हत्या के बाद रामपुर में लड़कियों के छेड़छाड़ का वीडियो बनाए जाने के मसले पर आजम खां ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं और बेटियों की रक्षा करने में नाकाम है. ऐसे में अब तो एक ही रास्ता बचता है कि महिलाएं व बेटियां अपने घर में ही रहें, तभी महफूज रह सकती हैं. उन्होंने कहा कि लड़कियों को ऐसी जगहों पर नहीं जानी चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता है. मौजूदा शासन में दुष्कर्म, हत्या और लूट की घटनाओं का बढ़ना कोई हैरत की बात नहीं है, यह तो होना ही था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget