एक्सप्लोरर

यूपी: गठबंधन से मुलायम का इनकार, बोले- ‘सपा अकेले सक्षम’, अखिलेश ने कल दिए थे संकेत

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन 2019 को रोकने के लिए विरोधी पार्टियों के नेता बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की बात कर रहे हैं. लेकिन किसी से गठबंधन करने की किसी भी आशंका से मुलायम सिंह यादव ने इनकार कर दिया है.

सपा अकेले लड़ने में सक्षम- मुलायम

मुलायम सिंह यादव ने कहा है, ‘’समाजवादी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी. सपा अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है.’’ कल ही पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आने वाले चुनावों में गठबंधन करने के संकेत दिए थे.

अखिलेश ने कहा था, ‘’हम तो हर एक का स्वागत करने वाले लोग हैं. हमने पहले भी स्वागत किया था, तब भी बहुत बड़ी खबर निकली थी. जब परिणाम उस समय नहीं आया था. हम तो अब भी तैयार हैं.’’

मायावती ने दिया था गठबंधन का प्रस्ताव

दो दिन पहले मायावती ने कहा था, ‘अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी और ईवीएम की गड़बड़ी के विरुद्ध किए जा रहे संघर्ष में यदि बीजेपी विरोधी पार्टियां भी हमारे साथ आना चाहेंगी तो उनके साथ भी अब हमें हाथ मिलाने में कोई परहेज नहीं होगा.’’

मायावती ने बीजेपी को रोकने के लिए साथ विपक्षी दलों के साथ आने के संकेत दिए हैं. वहीं, अखिलेश भी कुछ दिन पहले उनसे हाथ मिलाने को तैयार दिखे थे.

चुनाव में एसपी, कांग्रेस, बीएसपी को कुल 73 सीटें

2017 विधानसभा चुनाव के नतीजो में जहां बीजेपी गठबंधन को 403 में से 325 सीटें मिलीं है. वहीं एसपी-कांग्रेस और बीएसपी तीनों की मिलाकर भी सिर्फ 73 सीटें ही हुईं. लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो इस चुनाव में बीएसपी और समाजवादी पार्टी दोनों को ही करीब 22-22 फीसदी वोट मिले हैं और कांग्रेस को 6 फीसदी.

यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं. 2014 में बीजेपी गठबंधन ने यूपी की 80 में से 73 सीटें जीती थी. जबकि पूरे विपक्ष को सिर्फ 7 सीटें मिलीं थी और बीएसपी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget