एक्सप्लोरर

फर्जी शिक्षिका मामलाः वो कौन है अनामिका शुक्ला या अनामिका सिंह या प्रिया जाटव या फिर सुप्रिया जाटव?

फर्जी शिक्षिका मामलाः कई ऐसे रहस्य हैं, जो फ़िलहाल इस मामले में खुलने बाक़ी है. पुलिस इन सभी अनसुलझे पहलुओं पर काम कर रही है.

लखनऊः यूपी में करीब 2 दर्जन स्कूलों में एक ही शिक्षिका के पढ़ाने के मामले में नया मोड़ आया है. साथ ही यह मामला लगातार उलझता जा रहा है. अनामिका शुक्ला, अनामिका सिंह और प्रिया जाटव के बाद अब सुप्रिया जाटव की कहानी ने सबको उलझा कर रख दिया है. कस्तूरबा स्कूल में अनामिका शुक्ला के कांड के खुलासे के बाद एक शिक्षिका गिरफ्तार की गई है. इस महिला की गिरफ़्तारी यूपी के कासगंज ज़िले से हुई. इसके बाद पकड़ी गई कथित शिक्षिका ने अपना नाम अनामिका सिंह बताया. थोड़ी कड़ाई के बाद उसने अपना नाम प्रिया जाटव बताया और अंत में पता चला कि वो न तो अनामिका शुक्ला है, न अनामिका सिंह और न प्रिया जाटव. तो फिर कौन है पकड़ी गई महिला? असल में पुलिस की गिरफ्त में आई महिला का नाम सुप्रिया जाटव है. 6 जून को कासगंज से गिरफ्तार हुई फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला का असली नाम सुप्रिया जाटव है. इस बात का खुलासा सुप्रिया के पिता महिपाल जाटव ने किया है. मूलरूप से यूपी के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज की रहने वाली सुप्रिया जाटव ने कायमगंज के शकुंतला देवी कॉलेज से स्नातक किया और स्नातक के दौरान ही अनामिका शुक्ला और सुप्रिया की मुलाकात मैनपुरी के रहने वाले एक नीतू नामक युवक से हुई. इस युवक ने ही अनामिका शुक्ला और सुप्रिया को बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दिला दी. सुप्रिया जाटव के पिता के मुताबिक सुप्रिया जाटव ने उन्हें 50000 अपनी तनख्वाह में से दिए हैं. पूरा मामला क्या है? इस मामले को आसानी से समझना हो तो इस तरह समझिए कि अनामिका शुक्ला नाम की महिला के अंक बहुत अच्छे आये थे. चूंकि कस्तूरबा स्कूल में नियुक्ति मेरिट के आधार पर होती है. ऐसे में अनामिका शुक्ला के सर्टिफिकेट पर अलग अलग स्कूलों में आवेदन देकर अलग अलग लोगों ने दावेदारी की. असली अनामिका शुक्ला की जगह आवेदन करने वाले ने अपनी तस्वीर लगाई और नौकरी पा ली. उसी नौकरी के आधार पर अनामिका शुक्ला के नाम से अकांउट खुल गया. इस तरह अनामिका शुक्ला के नाम पर अलग-अलग कस्तूरबा स्कूल में अलग-अलग लोग नौकरी करने लगे. हाल ही में कस्तूरबा स्कूल प्रबंधन की तरफ से अपने शिक्षकों का एक डेटा बैंक तैयार किया जा रहा था. जब एक ही नाम से कई स्कूलों में शिक्षिका होने की बात पता चली तब शक के आधार पर कासगंज से पहली गिरफ़्तारी की गई. शुरुआत में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम अनामिका शुक्ला बताया लेकिन मामला उलझता देख उसने अपना नाम अनामिका सिंह बताना शुरू कर दिया. फिर पुलिस ने सख़्ती दिखाई तो उसने अपना नाम प्रिया जाटव बता दिया. अंत में ख़ुलासा ये हुए कि पकड़ी गई महिला की सही पहचान सुप्रिया जाटव है. इसकी तस्दीक़ आरोपी के पिता द्वारा की गई. आरोपी सुप्रिया ने 2 लोगों का नाम लिया आरोपी सुप्रिया ने मैनपुरी के किसी राज और अमरकांत नाम के युवकों के बारे में ज़िक्र किया है. उसके आरोप के मुताबिक़ इन दोनों ने नौकरी दिलवाने में उसकी मदद की थी. इस मामले में आगरा से एसटीएफ ने आकर सोरों थाना में मामले से जुड़े दस्तावेजो की पड़ताल की है.सुप्रिया को वर्तमान में कासगंज जेल की महिला बैरक में रखा गया है. इस मामले में जांच जारी है. पुलिस भी फ़िलहाल मामला ठीक से समझने की कोशिश में लगी है. अगर अलग अलग स्कूलों में अलग अलग लोगों के काम करने की थ्योरी अगर  सही है तो ज़ाहिर है इस भर्ती प्रक्रिया में कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है जो पैसे लेकर दूसरों के सर्टिफिकेट पर नौकरी दिलाता है. साथ ही ऐसे फर्ज़ी लोगों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार करना पुलिस का अगला टास्क होगा जो पैसे देकर दूसरों के सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे हैं. ऐसे में कई ऐसे रहस्य हैं, जो फ़िलहाल इस मामले में खुलने बाक़ी है. पुलिस इन सभी अनसुलझे पहलुओं पर काम कर रही है. ये भी पढ़ें बागपत में भी फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज, करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला ऐसे खुला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget