एक्सप्लोरर

बागपत में भी फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज, करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला ऐसे खुला

बागपत में भी फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन कुमार मिश्र ने बड़ौत कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बागपत: यूपी के 25 कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला के खिलाफ बागपत में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन कुमार मिश्र ने बड़ौत कोतवाली में फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

अनामिका शुक्ला नाम की विज्ञान विषय की अध्यापिका की नियुक्ति 31 दिसंबर-2019 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बड़ौत में हुई थी. मानदेय देने की बात आई तो जनवरी-2020 के मानदेय के लिए अनामिका शुक्ला ने व्हाटसएप से अपना बैंक एकाउंट विद्यालय की लेखाकार सोनिया रानी को व्हाटसएप पर ही उपलब्ध करा दिया. मानदेय ट्रांसफर करते समय गलती से खाता नंबर गलत हो गया, जिसके कारण अनामिका का 22,810 रुपए मानदेय खाते में नहीं जा सका. अनामिका का बैंक अकाउंट नंबर ये 3678001700118183 था, जबकि इस अकाउंट के स्थान पर मानदेय इस नंबर पर 3678001700118133 भेज दिया गया. यानी एकाउंट के बाद में 83 के स्थान पर 33 हो गया.

Anamika-Shukla3

जांच शुरू हुई तो मचा लखनऊ तक हंगामा

विद्यालय की लेखाकार सोनिया रानी ने अनामिका शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराए बैंक खाते 3678001700118183 की पासबुक की प्रविष्टि देखी, तो 18 फरवरी-2020 को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 22,000 रुपए की धनराशि उसमें जमा हुई मिली. यह बात विद्यालय में दूसरे स्टॉफ को पता चली, तो शक गहरा गया और तुरंत लेखाकार सोनिया ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संगीता शर्मा को इस बात की जानकारी दी. जिला समन्वयक ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए इस बारे में बालिका शिक्षा यूनिट राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ को अवगत कराया, तो वहां से जांच के निर्देश मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मेरठ को भेजे गए.

Anamika-Shukla

बुलाया था प्रमाण पत्रों के साथ, भेज दिया त्याग पत्र

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, मेरठ ने 12 मार्च को विद्यालय की वार्डन को निर्देश दिए कि 13 मार्च को अध्यापिका अनामिका शुक्ला को समस्त प्रमाण पत्रों के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित किया जाए. निर्देशों की एक प्रति अनामिका को भी भेजी गई, चूंकि आठ मार्च को होली का त्योहार था, इसलिए विद्यालय की अध्यापक और अध्यापिका अवकाश पर अपने घरों को चले गए थे. विद्यालय की वार्डन ने 12 मार्च को कई बार अनामिका शुक्ला को फोन किए और यह बताना चाहा कि उसे मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में उपस्थित होना है, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया.

जिसके बाद वार्डन ने अनामिका शुक्ला के व्हाटसएप पर हुए 13 मार्च को प्रमाण पत्रों के साथ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा. अनामिका शुक्ला सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के कार्यालय में तो उपस्थित नहीं हुईं, बल्कि उसने घर से ही 13 मार्च को ही जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संगीता शर्मा को व्हाटसएप पर अपना त्याग पत्र भेज दिया, जो पत्र भेजा उस पर 12 मार्च-2020 अंकित था यानी त्याग पत्र 12 मार्च को ही लिख लिया था.

Anamika-Shukla1

अनामिका को बागपत में नहीं हुआ मानदेय का भुगतान

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुकदमे में उल्लेख किया है कि अनामिका शुक्ला को एक भी माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. यह मुकदमा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर दर्ज हुआ है. अनामिका शुक्ला के खिलाफ धारा 409 व 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है.

बागपत की अनामिका असली या फर्जी

बागपत में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला असली हैं या फर्जी है, इस बात का खुलासा उस वक्त होगा जब अनामिका पुलिस के सामने होंगी.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला,कहा-69 हजार शिक्षक भर्ती मामला यूपी का व्यापमं घोटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget