एक्सप्लोरर

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल पर भी संतों में असहमति

अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद से राम मंदिर बनने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. लेकिन राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल पर भी संतों में असहमति हो गई है.

लखनऊ: राम मंदिर ट्रस्ट के बाद अब राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल पर भी संतों में असहमति और मतभेद गहरा गया है. रामालय ट्रस्ट के 'सोने के मंदिर' के प्रस्ताव पर शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती और विहिप ने ऐतराज़ जताया है. वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा 'केन्द्र सरकार का ट्रस्ट ही मंदिर का निर्माण करे, मंदिर वर्तमान मॉडल पर ही बने'. 1989 के कुंभ में देवरहा बाबा समेत संतों ने इस मॉडल को स्वीकार किया था.

इससे पहले रामालय ट्रस्ट के सचिव और शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती के उत्तराधिकारी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि रामलला तिरपाल में बैठे हैं और मंदिर बनने में अभी काफी समय लगेगा इसलिए देश के संत-महंतों के साथ विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया है कि भव्य मंदिर बनने से पहले एक सोने का विशालतम मंदिर बनवाकर रामलला को वहां विराजमान कर दिया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विवादित जमीन रामलला को दे दी है. जिसके बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह मंदिर निर्माण के लिए तीन महीनों के अंदर एक ट्रस्ट बनाए. अब सवाल ये उठता है कि प्रस्तावित राम मंदिर कैसा होगा. उसे क्या स्वरूप दिया जाएगा. मंदिर के अंदर कैसी मूर्तियां होंगी. तो आइए हम आपको बताते हैं...

ऐसा हो सकता है प्रस्तावित राम मंदिर....

राम मंदिर कार्यशाला में हुई बातचीत के आधार पर प्रस्तावित राम मंदिर 2 मंजिला होगा, 128 फीट उंचा, 268 फीट लंबा, 140 फीट चौड़ा होगा. मंदिर निर्माण में कहीं भी सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. मंदिर में नींव भी नही होगी, न ही लोहे छड़ का इस्तेमाल किया जाएगा. हर मंजिल पर 106 खंभे होंगे. जिसमें से पहली मंजिल के खंभे 14.5 फीट के होंगे और ग्राउंड फ्लोर के खंभे 16 फीटे के होंगे. हर खंभे पर 16 मूर्तियां होंगी.

खंभे के ऊपर तीन फीट मोटी पत्थर की बीम होगी और बीम के ऊपर 1 फीट मोटी चादर होगी. मंदिर की दीवारें 6 फीट मोटे पत्थरों से बनाई जाएंगी. मंदिर के चौखट को बनाने में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया जाएगा. मंदिर के पहली मंजिल पर राम दरबार होगा और ग्राउंड फ्लोर पर खुद रामलला होंगे. ग्राउंड फ्लोर पर 10फीट चौड़ा परिक्रमा स्थल भी होगा.

Video: कांग्रेस की रैली में लगे 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे, जानिए क्या है मामला

तिहरा शतक जड़ने के बाद वॉर्नर ने कहा- रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड

अधीर रंजन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- पीएम को बाहरी और इमरान-बाजवा को अपना बताते हैं कांग्रेसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget