एक्सप्लोरर

एसपी के दो और बीएसपी के एक MLC का इस्तीफा मंजूर

बुक्कल नवाब ने इस्तीफे के बाद कहा कि एसपी में पिछले एक साल से उनका दम घुट रहा था. अगर बुलाया गया तो वह बीजेपी नेतृत्व से मिलने को तैयार हैं. वहीं जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीएसपी रास्ते से भटक गई है इसलिए उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने सदन के तीनों सदस्यों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं . एसपी के दो और बीएसपी के एक एमएलसी ने आज सुबह ही उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे थे. रमेश यादव ने बताया कि एसपी नेता बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और बीएसपी के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे मंजूर कर लिये गए हैं.

एसपी, बीएसपी और कांग्रेस ने हालांकि इन इस्तीफों के लिए सत्ताधारी बीजेपी को दोषी ठहराते हुए निन्दा की है. एसपी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह हाल ही में ईद पर बुक्कल नवाब से मिले थे और उन्हें इस बात पर हैरत है कि अचानक उनका हृदय परिवर्तन क्यों हो गया.

अखिलेश ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर राजनीतिक भ्रष्टाचार के बाद अब लगता है कि उत्तर प्रदेश में भी वैसा ही होगा . जनता देख रही है कि क्या हो रहा है . जिन्हें जाना है, जाएंगे. उन्हें रोका नहीं जा सकता.

उधर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा 'माणिपुर, गोवा...बिहार और फिर गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश का ताजा राजनीतिक घटनाक्रम इस बात का साफ प्रमाण है कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है.' उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के गैर-बीजेपी विधायकों को, जिसमें एसपी के दो एमएलसी और बीएसपी का एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह को भी बीजेपी सरकार के आगे अपने घुटने टेकने के बजाय, सरकार के शोषण और आतंक से हर प्रकार से मुकाबला करना चाहिए था...उनके आगे अपने हथियार कतई भी नहीं डालना चाहिए था.'

बुक्कल नवाब ने इस्तीफे के बाद कहा कि एसपी में पिछले एक साल से उनका दम घुट रहा था. अगर बुलाया गया तो वह बीजेपी नेतृत्व से मिलने को तैयार हैं. वहीं जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीएसपी रास्ते से भटक गई है इसलिए उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आज राजधानी पहुंचने के दिन ही तीन विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि बीजेपी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अपने पांच मंत्रियों के बारे में फैसला लेना है. पांचों ही विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा इस समय किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget