एक्सप्लोरर

PM मोदी का विरोधी दलों पर हमला, कहा- 'राजनीतिक गंदगी दूर करने का मन बना चुके हैं यूपी के लोग'

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बुधवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता ने यहां पिछले 15 सालों से चल रही राजनीतिक गंदगी को दूर करने का मन बना लिया है. महाराजगंज में बीजेपी की चुनावी रैली में मोदी ने यह बात कही. मोदी ने कहा कि चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं. मतदाताओं ने जिस उमंग और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाया है, उसके लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं.

'राजनीतिक गंदगी दूर करने का मन बना चुके हैं यूपी के लोग'

मोदी ने कहा कि पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है. अब बचने की कोशिश बेकार है. प्रदेश की जनता 15 साल का गुस्सा निकाल रही है, जिन्होंने प्रदेश को लूटा है उन सबको जनता चुन-चुनकर साफ करने में लगी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में स्वच्छता अभियान चला रहा हूं. ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनीतिक गंदगी हटाने का फैसला कर लिया है. प्रदेश के सातों चुनावी चरण इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह हैं. यह आशा कि नई किरण पैदा कर रहे हैं.

मोदी ने कहा कि प्रदेश के छठवें और अंतिम चरण में यहां के मतदाताओं से बोनस की जरूरत है. ऐसे बोनस की जिससे प्रदेश के इतिहास में सबसे मजबूत सरकार का गठन हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव गरीब, शोषण और भाई-भतीजावाद से मुक्ति का चुनाव है. यूपी को एकता के रंग से रंग देना और शांति घर-घर पहुंचाना और चुनाव बाद एक नया यूपी बनाना है. यही सपना लेकर आए हैं.

दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश है भारत

मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री छह महीने से कह रहे हैं कि काम बोल रहा है, लेकिन उनके कारनामे बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश है. देशवासियों एवं ईमानदार लोगों, किसानों, नौजवानों का नमन करना चाहता हूं कि विरोध के बीच जनता ने देश की विकास दर को आगे बढ़ाया है.

मोदी ने कहा कि विरोधी पूछते हैं कि आंकड़े कहां से आए. आंकडे झूठे हैं. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पहले आंकड़े जहां से आते हैं, अब भी वहीं से आ रहे हैं. राहुल और अखिलेश पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि एक दल ने यूपी में नारा लगाया 27 साल यूपी बेहाल और दूसरे ने यूपी को बेहाल किया. चुनाव की घंटी बजते ही दोनों एक साथ मिल गए.

जीडीपी आंकड़ों ने विरोधियों की बोलती बंद कर दी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद आए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) संबंधी आंकड़ों को विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देते हुए कहा कि देश के ईमानदार लोगों, किसानों और नौजवानों ने जीडीपी में सुधार के जरिए हार्वर्ड और हार्ड वर्क वालों की सोच के बीच फर्क जाहिर कर दिया है.

महाराजगंज के बाद देवरिया में मोदी ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए यह बातें कही. मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद विपक्ष के लोगों ने आर्थिक विकास चौपट होने, उद्योग धंधे बंद होने और देश के पूरी तरह पिछड़ने का दुष्प्रचार किया था. उन्होंने कहा, "हार्वर्ड और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के बड़े-बड़े विद्वानों ने नोटबंदी के कारण जीडीपी में दो से चार प्रतिशत की गिरावट का दावा किया था, लेकिन कल (मंगलवार) आए आंकड़ों में जीडीपी में बढ़ोतरी ने साबित कर दिया है कि हार्वर्ड और हार्ड वर्क में कितना फर्क है."

देश की विकास यात्रा को कोई आंच नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा देश ने हार्वर्ड वालों और हार्ड वर्क वालों की सोच का फर्क देख लिया. एक ओर हार्वर्ड के विद्वान हैं और दूसरी ओर एक गरीब मां का बेटा है जो हार्ड वर्क से देश की अर्थनीति बदलने में लगा हुआ है. देश के ईमानदारों ने दिखा दिया है कि हार्वर्ड से ज्यादा दम हार्ड वर्क में है. मोदी ने कहा, "कल (मंगलवार) आए जीडीपी के आंकड़े बता रहे हैं कि देश के ईमानदारों, किसानों और नौजवानों ने देश की विकास यात्रा को कोई आंच नहीं आने दी. मैं सिर झुकाकर नमन करना चाहता हूं कि उन्होंने झूठी बातों के बीच खेल करने वालों को परास्त कर दिया है. देश को अर्थनीति का यही मॉडल चाहिए. यह हमने करके दिखाया है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "कल जो आंकड़े आए हैं, उससे विरोधियों को परेशानी हो रही है. वे अब कह रहे हैं कि आंकड़े कहां से आए. वे आंकड़े सच्चे हैं या झूठे. दरअसल, सभी सरकारों में जहां से आंकड़े आते हैं, वहीं से हमारे यहां भी आते हैं." इससे पहले महाराजगंज में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता ने यहां पिछले 15 वर्षो से चल रही राजनीतिक गंदगी को दूर करने का मन बना लिया है.

लोगों ने लगा लिया है पांचों चरण का हिसाब

मोदी ने कहा, "चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं. मतदाताओं ने जिस उमंग और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाया है. इसके लिए यूपी के सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं." उन्होंने कहा, "पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है. अब बचने की कोशिश बेकार है. यूपी की जनता 15 वर्ष का गुस्सा निकाल रही है. जिन्होंने यूपी को लूटा है उन सबको जनता चुन चुनकर साफ करने में लगी है."

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देशभर में स्वच्छता अभियान चला रहा हूं. ऐसा लगता है कि यूपी की जनता ने राजनीतिक गंदगी हटाने का फैसला कर लिया है. यूपी के सातों चरण इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह है. यह आशा की नई किरण पैदा करती है."

शोषण और भाई-भतीजावाद से मुक्ति का चुनाव

मोदी ने कहा कि यूपी में छठे और अंतिम सातवें चरण में यहां के मतदाताओं से बोनस की जरूरत है. ऐसे बोनस की जिससे यूपी के इतिहास में सबसे मजबूत सरकार का गठन हो. प्रधानमंत्री ने कहा, "यह चुनाव गरीब, शोषण और भाई-भतीजावाद से मुक्ति का चुनाव है. यूपी को एकता के रंग से रंग देना और शांति घर घर पहुंचाना और चुनाव बाद एक नया यूपी बनाना है. यही सपना लेकर आए हैं."

मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री छह महीने से कह रहे हैं कि काम बोल रहा है, लेकिन उनके कारनामे बोल रहे हैं. अखिलेश को बुरा लग जाता है. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की जो वेबसाइट है. उस पर यूपी सरकार खुद क्या कर रही है. यूपी सरकार की वेबसाइट कहती है कि कारनामे बोल रहे हैं.

विरोध के बीच जनता ने देश की विकास दर को बढ़ाया आगे

प्रधानमंत्री ने कहा, "यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में लिखा है कि यूपी में जिंदगी बहुत छोटी होती है और कब मर जाएं भरोसा नहीं. यूपी की हालत अफ्रीका में सहारा के रेगिस्तान जैसी है." उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश है. देशवासियों एवं ईमानदार लोगों, किसानों, नौजवानों का नमन करना चाहता हूं कि विरोध के बीच जनता ने देश की विकास दर को आगे बढ़ाया है.

मोदी ने कहा, "विरोधी पूछते हैं कि आंकड़े कहां से आए. आंकड़े झूठे हैं. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पहले आंकड़े जहां से आते थे अब भी वहीं से आ रहे हैं." राहुल और अखिलेश पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि एक दल ने यूपी में नारा लगाया 27 साल यूपी बेहाल और दूसरे ने यूपी को बेहाल किया. चुनाव की घंटी बजते ही दोनों एक साथ मिल गए.

मोदी ने कहा, "एक देश को बेहाल करने में एक्सपर्ट है तो दूसरा यूपी को बेहाल करने में, लेकिन अब ये दोनों मिलकर यूपी को बेहाल करने में जुटे हुए हैं. क्या यूपी ऐसे लोगों को चुनेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget