एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: 5वें चरण के लिए चुनावी दंगल में 43 महिला और 11 उम्रदाराज प्रत्याशी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में भी महिला प्रत्याशियों की स्थिति कुछ खास नहीं है. 600 से ज्यादा प्रत्याशियों में कुल 43 यानी 7 फीसदी महिला प्रत्याशी ही मैदान में हैं. वहीं 70 फीसदी उम्मीदवारों की उम्र 50 वर्ष से कम है, तो 11 उम्रदराज भी चुनावी मैदान में हैं.

79 साल के शिव प्रताप हैं सबसे उम्रदराज उम्मीदवार

इस चरण में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार समाजवादी पार्टी (एसपी) के 79 साल के शिव प्रताप हैं, जो बरामपुर जिले की गनसारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े रहे हैं. वहीं कम उम्र वाले वाले उम्मीदवार बीएसपी के सुलतान अहमद खां है, जो मटेरा से चुनावी मैदान में हैं. चुनावी मैदान में पांचवें चरण में 47 फीसदी उम्मीदवार स्नातक हैं.

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट जारी की. एडीआर ने 11 जिलों की 52 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में चुनाव लड़ने वाले 617 उम्मीदवारों में से 612 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया.

मैदान में हैं 617 में से कुल 43 महिला प्रत्याशी

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक जहां पहले तीन चरणों में 10 फीसदी और चैथे चरण में 8.8 फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा. वहीं पांचवे चरण में ये प्रतिनिधित्व घट गया. इस चरण में 617 में प्रत्याशियों में कुल 43 यानी 7 फीसदी महिला प्रत्याशी ही मैदान में हैं. बीजेपी ने इस चरण में 06, एसपी ने 03, बीएसपी, कांग्रेस और आरएलडी ने भी 02-02 महिलाओं को टिकट दिया है.

वहीं उम्र वार देखा जाए तो 25 से 45 वर्ष की आयु वाले प्रत्याशी सबसे ज्यादा बीएसपी के पास हैं. बीएसपी के 21 प्रत्याशी (41 फीसदी) इस आयु सीमा में आते हैं. वहीं कांग्रेस के 4 प्रत्याशी ही 45 वर्ष तक के हैं. एसपी 33 और बीजेपी के 31 फीसदी प्रत्याशी ही 45 वर्ष तक के हैं. कम उम्र वाले उम्मीदवार बीएसपी के सुलतान अहमद खां है, जो मटेरा से चुनावी मैदान में हैं.

BSP और RLD ने नहीं दिया 65 साल से ज्यादा उम्र वाले प्रत्याशियों को टिकट

रिपोर्ट के अनुसार पांचवे चरण में 11 बुजुर्ग उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि बीएसपी और आरएलडी ने 65 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया है. जबकि बीजेपी ने 66 से 75 वर्ष की आयु सीमा वाले 7 व एसपी ने 6 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. एसपी के दो प्रत्याशी 76 वर्ष से ज्यादा के हैं. कांग्रेस का केवल एक प्रत्याशी इस आयु सीमा में आता है. सबसे ज्यादा उम्रदराज उम्मीदवार 79 साल के डॉ. शिव प्रताप यादव हैं. जो एसपी के टिकट पर बरामपुर जिले की गनसारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े रहे हैं. वहीं 78 वर्षीय एसपी उम्मीदवार माता प्रसाद पाण्डेय सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट से चाड़े है.

सीपीआईएम के राजाराम निषाद (74) अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से एसपी के अवधेश प्रसाद (72) फैजाबाद की मिल्कीपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं. इसी तरह 71 साल के बीजेपी प्रत्याशी अक्षयवरालाल बहराईच विस से, रामतेज (71) बहराईच जिले में कैसरगंज से एसपी के टिकट पर, राम निवास (70) बलरामपुर में गनसारी सीट से निर्दल ही चुनावी मैदान में है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा किंकर सिंह (70) बस्ती की कपतानगंज सीट, रूस्तम अली सायदा (69) बहराईच विस से एनसीपी के टिकट पर, मुकुट बिहारी (69) बहराईच की कैसरगंज सीट और 69 साल के वेद प्रकाश गुप्ता फैजाबाद की अयोध्या सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

परास्नातक और पीएचडी जैसी योग्यता रखने वाले 19 प्रत्याशी 

रिपोर्ट के मुताबिक इस चरण में 266 प्रत्याशी कक्षा 5 से 12वीं तक पढ़े हैं. वहीं 285 उम्मीदवार स्नातक या इससे ज्यादा हैं. वहीं 38 उम्मीदवार केवल साक्षर हैं. बीजेपी के सबसे ज्यादा प्रत्याशी परास्नातक या इससे आगे की शिक्षा रखते हैं. 19 प्रत्याशी परास्नातक, पीएचडी जैसी योग्यता रखने वाले हैं. बीएसपी के 15, एसपी के 8, आरएलडी के 5 और कांग्रेस के 2 ऐसे प्रत्याशी हैं जो परास्नातक या इससे ऊपर की शैक्षिक योग्यता रखने वालों में से हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
बिहार विधान परिषद के 7 पदों पर फिर परीक्षा, जानिए क्यों मचा हड़कंप
बिहार विधान परिषद के 7 पदों पर फिर परीक्षा, जानिए क्यों मचा हड़कंप

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget