एक्सप्लोरर

यूपी: मानसूनी बारिश से तर हुआ उत्तर प्रदेश, तीन-चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.जिसके कारण तीन-चार दिन तक बारिश होने के आसार हैं. लखनऊ में इस मानसून सीजन में अब तक 58 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास उन्नाव और बाराबंकी में शनिवार को दिनभर बारिश होती रही. इस कारण पारा लुढ़कने से गर्मी से लोगों को निजात मिली. रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.जिसके कारण तीन-चार दिन तक बारिश होने के आसार हैं. लखनऊ में इस मानसून सीजन में अब तक 58 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य का 40 प्रतिशत है. सामान्य स्थित में अब तक 143.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए.

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरे प्रदेश खासकर पूर्वी हिस्सों में खासा सक्रिय हो चुका है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हुई. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. इस दौरान नीमसार में सबसे ज्यादा 22 सेंटीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा मुहम्मदी और मिश्रिख में सात-सात सेंटीमीटर, घोरावल, काकरधारीघाट और मिर्जापुर में छह—छह सेमी, फुरसतगंज, राजघाट, ज्ञानपुर, छतनाग, दुद्धी, पलियाकलां, भिनगा और लखनऊ में चार—चार सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. इस बारिश से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह किसानों के लिये भी खुशी की वजह लेकर आयी है. किसान मोहम्मद सिराज ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिये बेहद फायदेमंद है. वर्षा की वजह से खेतों में पानी भरने से अब धान की बोआई का सिलसिला तेजी पकड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह बारिश पिपरमिंट और सब्जियों जैसी नकदी फसलों के लिये भी लाभदायक है. मानसूनी बारिश की वजह से पिछले 24 घंटों में कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और इलाहाबाद में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी. इसके अलावा लखनऊ, बरेली, कानपुर, झांसी तथा मुरादाबाद मण्डलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. इस दौरान बलिया राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की सम्भावना है.

टोलकर्मियों से मारपीट मामला: बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन क्लीन: नोएडा में शराब रोधी अभियान के तहत तीन घंटे में 474 लोग गिरफ्तार

यूपी: काशी में PM मोदी ने सुनाई कविता 'वो जो मुश्किलों का अंबार है, उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget