एक्सप्लोरर

बिहार में बवाल के बाद भी नहीं चेत रहे आयोजक और प्रशासन, यूपी के संतकबीरनगर में होगा सपना चौधरी का स्‍टेज शो

यूपी के संतकबीरनगर में 18 दिसंबर को सपना चौधरी के डांस परफारमेंस पर संतकबीरनगर के लोग झूमेंगे. करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का शो जहां भी होता है, प्रशंसकों की भीड़ बेकाबू हो जाती है. ऐसे में प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

संतकबीरनगरः बिहार के बेगूसराय जिले में बिग बॉस फेम मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के शो में बवाल से आयोजक और प्रशासन चेत नहीं रहे हैं. वहां पर शो के दौरान बवाल के बाद एक युवक की मौत भी हो गई थी. लेकिन, उस घटना से सबक लेने की बजाय अब यूपी के संतकबीरनगर में अब सपना चौधरी का शो होने वाला है. संतकबीरनगर प्रशासन को शो में आने वाली प्रशसंकों की भीड़ को संभालने के लिए भी काफी मशक्‍कत करनी पड़ेगी.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पूर्वांचल में पहली बार स्‍टेज शो करने जा रही हैं. यूपी के संतकबीरनगर में 18 दिसंबर को सपना चौधरी के डांस परफारमेंस पर संतकबीरनगर के लोग झूमेंगे. करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का शो जहां भी होता है, प्रशंसकों की भीड़ बेकाबू हो जाती है. ऐसे में प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

बिहार में बवाल के बाद भी नहीं चेत रहे आयोजक और प्रशासन, यूपी के संतकबीरनगर में होगा सपना चौधरी का स्‍टेज शो

बीजेपी नेता राकेश चतुर्वेदी के आग्रह पर सपना चौधरी पहली बार पूर्वांचल में स्टेज शो करने जा रही हैं. राकेश चतुर्वेदी अपने व्यवसाय के सिलसिले में हरियाणा गए हुए थे. उसी दौरान उनके पार्टनर बलजीत सिंह कौर ने सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर अपनी इच्छा प्रकट की. जिस पर राकेश चतुर्वेदी राजी हो गए. मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने मूल व्यवसाय के इतर बलजीत सिंह कौर के कारोबार में सह हिस्सेदार भी हैं. जिनकी प्रबल इच्छा थी कि उनका एक शो यूपी के किसी जिले में हो. जिस पर राकेश चतुर्वेदी की स्‍वीकृति मिलते ही आयोजकों ने शो की डेट को लगभग फाइनल कर दिया है.

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी खलीलाबाद में अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीतेंगी. सुपर डांसर सपना चौधरी 18 दिसंबर को संतकबीरनगरवासियों को भी दीवाना बनाने के लिए खलीलाबाद आ रही हैं. आयोजक काके सिंह, ईशवचंद्र मिडडा ने बताया कि कृष्णा मैरेज हाल में बड़ा मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमें, मशहूर स्टेज डांसर सपना चौधरी अपना लाइव परफॉर्मेंस देंगी. पिछले साल बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही सपना चौधरी इन दिनों हरियाणवी के साथ-साथ भोजपुरी में खूब लोकप्रिय हो रही हैं.

पूर्वांचल में पहली बार सपना चौधरी के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के अलावा रॉक बैंड म्यूजिक, सिंगिंग और डांसिंग आदि का भी मनोरंजन तड़का लगाएंगी. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आयोजकों द्वारा टिकट की व्यवस्था की गई है. जिनके रेट लगभग 1000 से 1500 रुपए तक के हैं. आयोजकों ने टिकट बुक करने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है. अब देखना ये है कि इस शो को कराने के लिए स्‍थानीय जिला प्रशासन अनु‍मति देता है कि नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ढिल्लों की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल
कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ढिल्लों की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल
Greater Noida: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद इलाके में एक्शन तेज, दो और मदरसे सील
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड के बाद इलाके में एक्शन तेज, दो और मदरसे सील

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget