एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी नेताओं का दलित भोज खत्म, अब बन रहा है रिपोर्ट कार्ड

दलितों के घर भोजन और गांव में ही रात भर ठहरने का बीजेपी नेताओं का अभियान अब ख़त्म हो गया. अब न तो नेता दलित के संग दाल रोटी खाएंगे, और न ही रात किसी दलित के यहां रूकेंगे.

लखनऊ: दलितों के घर भोजन और गांव में ही रात भर ठहरने का बीजेपी नेताओं का अभियान अब ख़त्म हो गया. अब न तो नेता दलित के संग दाल रोटी खाएंगे, और न ही रात किसी दलित के यहां रूकेंगे. बीजेपी ने 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया था. अब इसका रिपोर्ट कार्ड बन रहा है. पार्टी ने इसमें क्या खोया और क्या पाया? इस पर होम वर्क शुरू हो गया है. किस नेता ने बाज़ी मारी और कौन फिसड्डी रहा, सबका ब्यौरा तैयार हो रहा है.

बीस दिनों तक बीजेपी नेताओं ने दलितों के घर आंगन के चक्कर लगाए. सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दलितों के यहां भोजन किया. पार्टी का दावा है कि बीजेपी 4100 दलित गांवों तक पहुंची. नेताओं ने वहीं चौपाल लगाई और रात भर रूके भी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले प्रतापगढ़ में एक दलित परिवार के संग दाल रोटी खाई. दो दिनों बाद अमरोहा में उन्होंने चौपाल लगाई. इस दौरान योगी को ज़मीन पर हुए सरकारी काम काज का पता चला तो उन्होंने कुछ अफ़सरों को सस्पेंड किया तो कई का ट्रांसफ़र कर दिया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में दलितों का दरवाज़ा खटखटाया. यहां अधिकारियों ने उनके लिए एयर कंडीशन वाला स्विस कॉटेज लगा दिया. इस बात से गुस्साए केशव ने एक इंजीनियर को निलंबित कर दिया. बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने लखीमपुर में दलित के घर खाना खाया.

वहीं पार्टी के यूपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने काशी और अयोध्या में दलित चौपाल लगाई. सबसे दिलचस्प रहा गन्ना मंत्री सुरेश राणा का दलित भोज. उन्होंने दलित के घर होटल से मंगवा कर भोजन किया. कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने तो भगवान राम के रोल में दलित को शबरी का घर मान कर खाना खाया और उसे धन्य कर दिया. बीजेपी के एक बड़े नेता मानते हैं कि कुछ जगहों पर पार्टी की किरकिरी हुई. लेकिन वे कहते हैं, “इसी बहाने सरकार की योजनाओं पर कितना काम हुआ, ये भी पता चला.”पार्टी के प्रवक्ता चंद्रमोहन ने बताया, “बीजेपी के नेता सैकड़ों गांव में गए, लाखों लोगों से मिले. ये बड़ी बात है.”

अब बीजेपी ऑफ़िस में एक-एक नेता की रिपोर्ट कार्ड बन रही है. पूरा लेखा-जोखा दिल्ली ऑफ़िस को भेजा जाएगा. इसके बाद कुछ नेताओं की क्लास लगेगी तो कुछ को ईनाम भी मिल सकता है. अगले महीने की शुरूआत तक योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकते हैं. दलितों को जोड़ने में पार्टी कामयाब रही या नहीं ? इसकी पूरी फ़ाईल तैयार की जा रही है. लोकसभा चुनाव की तैयारी में ये जानकारी बड़ी काम की होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget