एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह अंतिम संस्कार में शामिल हुईं स्मृति ईरानी, अर्थी को दिया कंधा

गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण मे पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे. वे स्मृति ईरानी के बहुत करीबी थे. ईरानी के चुनाव प्रचार में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता और चुनाव प्रचार में अक्सर उनके साथ दिखाई देने वाले बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र के अर्थी को कंधा दिया. जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र सिंह स्मृति ईरानी की जीत का जश्न मनाकर घर लौटे थे. तभी कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में परिजन सुरेंद्र सिंह को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और गांव में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान भी थे सुरेंद्र सिंह मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात कर दी गई है और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सुरेंद्र सिंह उस बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान भी थे, जहां चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी ने जूते बांटे थे. गोली लगने के बाद सुरेंद्र सिंह को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. यह वही बरौलिया गांव है जिसको गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पारिकर ने गोद लिया था और उसका विकास किया था. अभी हाल में ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जूता बांटने का मुद्दा छाया हुआ था जिसे कांग्रेस पार्टी ने अमेठी का अपमान बताया था. इस मुद्दे के कारण यह गांव लगातार चुनाव में छाया रहा. अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदामशों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया. लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई. दया राम ने बताया कि दो लोगों को हिरासत मे लिया गया है, घटना की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget