एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में नोट उगलने लगा एटीएम, 2000 की जगह निकले 20 हजार

ये हैरान कर देने वाली घटना मथुरा में कोसीकला इलाके के घंटाघर पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई. किसी तकनीकी खराबी के चलते एटीएम से 10 गुना रकम निकलने लगी.

मथुरा: मथुरा में कोसीकला इलाके के घंटाघर पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में एक अजीब वाकया हुआ जब बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तकनीकी खराबी आने के चलते दो हजार की जगह बीस हजार रुपए निकालने लगा. पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े लोगों की तो मानो दिवाली ही हो गई. पिछले पांच दिन में एटीएम से दो हजार की जगह बीस हजार निकले. जबकि लोगों के खाते से सिर्फ अंकित की गई धनराशि ही कटी. इस तरह लगभग दस लाख सात हजार रुपये एटीएम से निकलने की संभावना जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि एटीएम में कैश डालने वाली सीएमएस कंपनी के कर्मचारी तीन सितंबर को 18 लाख रुपये केश डालकर गए थे. उसके बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम से दो हजार की जगह 20 हजार रुपये निकलने लगे. एटीएम पर कोई गार्ड न होने से इसका पता नहीं चल पाया. इसकी जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब एक एटीएम धारक ने बताया कि 20 हजार रुपये निकालने गए थे लेकिन एटीएम से 50 हजार रुपये निकले. जबकि उनके खाते से महज 20 हजार रुपये ही कटे.

एक एटीएम धारक ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी. जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने आनन-फानन में एटीएम को बंद कर इसकी जानकारी कैश डालने वाली कंपनी के अधिकारियों को दी. कैश कंपनी के वरिष्ठ मैनेजर, ब्रांच मैनेजर थाने पहुंचे और तकनीकी खराबी के चलते लोगों द्वारा 10 लाख सात हजार रुपये अधिक निकाले जाने की तहरीर दी है.

उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है. हालांकि एटीएम कोड से सारे कार्ड धारक चिन्हित कर लिए जाएंगे और रिकवरी कराई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में शख्स की मौत, पूर्व IAS अधिकारी बेटे संग गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में शख्स की मौत, पूर्व IAS अधिकारी बेटे संग गिरफ्तार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget