एक्सप्लोरर

पीड़ित परिवार से मिलने उन्नाव पहुंचे मंत्रियों और साक्षी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन, वापस जाओ के नारे लगे

उन्नाव पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्नाव का नाम बदनाम हो गया है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिंदा जलाई गई गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में गुस्सा है. जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शकारी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों कमल रानी और स्वामी प्रसाद मौर्य को उन्नाव के गांव जाने का तत्काल निर्देश दिया.

दोनों नेता उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के साथ आज उन्नाव पहुंचे. जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. गांव में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री जी वापस जाओ के नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस ने जोर जबरदस्ती कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस ने पिटाई भी की है. पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया. कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री की कार के सामने लेट गए. जिसके बाद पुलिस ने मारकर सबको पीड़िता के घर से दूर भगा दिया.

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीड़ित परिवार जो भी जांच चाहेगा, हम कराएंगे. पीड़िता ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. यह राजनीति का विषय नहीं है. वहीं साक्षी महाराज ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में हूं. मैं संसद में भी इसके बारे में मुखर रहा. अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्नाव का नाम बदनाम हो गया है.

रेप की घटनाओं पर SP सांसद डॉ एसटी हसन बोले- बलात्कारियों को जिंदा जमीन में दफनाया जाए

बता दें कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था. आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था. करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एअरलिफ्ट कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई.

पीड़िता की मौत की खबर मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानभवन के सामने धरने पर बैठ गये और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आनन-फानन में लखनऊ से उन्नाव रवाना हो गयीं. प्रियंका ने परिजनों से मुलाकात की.

‘मानवता शर्मसार हुई, आक्रोशित और स्तब्ध हूं’, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget