एक्सप्लोरर

लखनऊ के ठाकुरगंज में दो भाइयों की हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारी गोली

यूपी की राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज इलाके में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दो सगे भाइयों को पहले लाठी डंडों से पीटा और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज इलाके में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दो सगे भाइयों को पहले लाठी डंडों से पीटा और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. अभी एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत का मसला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस घटना से प्रदेश के लोग सकते में आ गए हैं. दोनों भाइयों की हत्या करने के बाद बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना के वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, जख्मी भाइयों को अस्पताल ले गई, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डबल मर्डर केस की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडीजी, आईजी और एसएसपी सहित कई थानों की फ़ोर्स पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन दो वीडियो ने पूरे उत्तर प्रदेश में मचा दी है खलबली

लखनऊ के ठाकुरगंज के मल्लाही टोला निवाजगंज के रहने वाले दोनों मृतक भाई ओला कैब चलाते थे. दोनों भाई गाड़ी में सीएनजी भरवाने जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. दोनों भाई जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उन्हें गोली मारी दी. गोली लगते ही दोनों भाई लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर गए. पुलिस उन्हें अस्ताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

राम मंदिर के लिए अयोध्या में महंत परमहंस दास का अनशन जारी

दोहरे हत्याकांड के बाद एसएसपी लखनऊ तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिेए पुलिस की टीम का गठन किया. दो बेटों की मौत की खबर सुनते ही पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर गए. परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि दोनों भाइयों की मोहल्ले के ही कुछ लड़कों से कहासुनी हुई थी. वहीं, मृतक के चाचा का कहना है कि इस घटना से ठाकुरगंज पुलिस की लापरवाही सामने आई है. उन्होंने कहा कि हत्या से आधे घंटे पहले तक आरोपी दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटते रहे, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची. उन्होंने कहा कि समय पर पुलिस पहुंच जाती तो शायद दोनों भाई जिंदा होते.

मेरठ: हवाई जहाज से गिरे आग के गोले, मकान की छत जली, कार में लगी आग

घरवालों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे कैद हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद 100 नम्बर पर काल की गई लेकिन कॉल नहीं मिली. उन्होंने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृति के लोग हैं और पुलिस लापरवाही कर रही है. पुलिस सूत्रो के मुताबिक घटना के बाद कुछ लोगों को हिरासत मे लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget