एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: गन्ने के खेत में मिली लाश, थोड़ी दूरी पर पड़ा था कटा हुआ सिर

गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद हुए. इनमें एक का सिर कटा हुआ है और दूसरे के शरीर पर गोली के निशान हैं.

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद हुए. इनमें एक का सिर कटा हुआ है और दूसरे के शरीर पर गोली के निशान हैं. पुलिस ने बताया कि सिर कटा हुआ शव मोदीनगर में गन्ने के खेत से बरामद हुआ जबकि दूसरा शव विजयनगर में मिला. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सिर कटा हुआ शव 32 वर्षीय एक पुरुष का है. यह मोदीनगर में सिकरी खुर्द गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला. पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर कटा हुआ सिर पड़ा था. एक किसान ने शुक्रवार की सुबह में शव मिलने के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान पता करने के प्रयास जारी हैं. वहीं एक अन्य मामले में एक व्यक्ति का शव उसकी कार से मिला है. शव पर गोलियों के निशान हैं. इस व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय अश्विनी शर्मा के रूप में की गई है और वह गौतम बुद्ध नगर जिले के चिपियाना गांव का रहनेवाला है. कुछ राहगीरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रिपब्लिक क्षेत्र में एक शव देखा है. एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
जयपुर: जामा मस्जिद के बाहर हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्त इंतजाम
फर्जी बाबा कांड: महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर देंगी इस्तीफा
फर्जी बाबा कांड: महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर देंगी इस्तीफा
Uttarakhand News: विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में मिली जगह, छात्रसंघ अध्यक्ष से मंत्री बनने तक का है सफर
विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में मिली जगह, छात्रसंघ अध्यक्ष से मंत्री बनने तक का है सफर
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Embed widget