एक्सप्लोरर

कौशाम्बी में कोटेदार की शराब पार्टी में शामिल तीन लोगों की मौत, कई बीमार

होली की शराब पार्टी में शामिल तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शराब जहरीली थी जिसके कारण मौत हुई हैं.

प्रयागराज/कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी में होली के मौके पर हुई शराब पार्टी में बीमार होने से तीन लोगों की मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि सरकारी अमला शराब की वजह से मौत के आरोपों को नकार रहा है. अफसरों का दावा है कि शुरुआती जांच में फ़ूड प्वाइजिंग की वजह से बीमारी की बात सामने आई है. इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सच से पर्दा उठ सकेगा. एक साथ तीन मौतों और कई अन्य लोगों के भी बीमार होने के बाद हड़कंप मच गया है.

यह सनसनीखेज मामला कौशाम्बी के करारी थानाक्षेत्र के अवाना गांव का है. शुक्रवार को गांव के कोटेदार ने होली के मौके पर शराब पार्टी का आयोजन किया था. इसमें कई लोग शामिल हुए थे. पार्टी ख़त्म होने के बाद इसमें शामिल कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. देर रात दो लोगों की मौत के बाद बाकी लोगों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. रात को जिन लोगों की मौत हुई, सरकारी अमले ने दबाव बनवाकर बिना पोस्टमार्टम के ही उनका अंतिम संस्कार करा दिया. अस्पताल में मौत का शिकार हुए अधेड़ के पोस्टमार्टम से हकीकत का पता चल सकेगा.

अफसरों का दावा है कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि सभी लोग फ़ूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार हुए हैं. हालांकि पोस्टमार्टम हुए बिना ही शराब से मौत की बात नकारना अफसरों के दावे पर सवाल खड़ा करने वाला है. पार्टी में शामिल एक बीमार ने खुद भी यह बयान दिया है कि सभी ने प्लास्टिक के गैलन में आई शराब पी थी. बहरहाल एक साथ तीन मौतों के बाद से गांव में मातम का माहौल है. मृतकों के परिजनों ने भी शराब पार्टी में जाने की बात कही है.

कैराना: मृगांका सिंह का टिकट कटना क्या हुकुम सिंह परिवार की सियासत पर फुलस्टॉप माना जाए?

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, आजम खान रामपुर से ठोकेंगे ताल

यूपी: बीजेपी देवी मंदिर से और गठबंधन देवबंद से करेगा चुनाव अभियान की शुरूआत

SP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी पर गड़ाईं आंखें, 2019 में क्या होंगे नतीजे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget