एक्सप्लोरर

तलाक पर अड़े तेज प्रताप, लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा- फैसला अटल है, परिवार ने मुझे नकार दिया

तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय से तलाक पर पत्रकारों से कहा कि मैं घुट-घुट कर नहीं जी सकता हूं. इसलिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है.

नई दिल्ली: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप अपनी पत्नी को तलाक देने पर अड़े हैं. रांची मेडिकल कॉलेज में लालू यादव से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने फिर दोहराया है कि वो अपने फैसले से डिगने वाले नहीं. तेज प्रताप ने बताया कि पापा ने उन्हें जमानत मिलने तक इंतजार करने को कहा लेकिन वो बेल मिलने का इंतजार नहीं कर सकते. जब तेज प्रताप से पूछा गया कि वो ऐसे क्यों अड़ गए हैं तो उनका जवाब था क्या मर जाए हम, फांसी लगा लें क्या ?

सुलह की कोशिश में जुटे दोनों परिवार लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दी थी, इसके बाद से दोनों परिवार रिश्ते को बचाने की कोशिशें में जुटा है. ऐश्वर्या के माता-पिता कई बार राबड़ी देवी से बात कर चुकी हैं. राबड़ी भी बेटे को मना रही हैं लेकिन तेज प्रताप मानने को तैयार नहीं. यहां तक कि तेज प्रताप ने कह दिया कि उनके परिवार के लोग बेटे को सपोर्ट करने के बजाए बाहरी लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं. ये नाइंसाफी है.

अपने फैसले पर अडिग और लड़ाई के लिए तैयार हूं: तेज प्रताप तेज प्रताप यादव ने कहा, ''तेज प्रताप यादव मानने वाला नहीं है, अपने फैसले पर अटल है. पिता जी ने कहा था कि मेरे आने का इंतजार कीजिए लेकिन मैं इंतजार करने वाला नहीं हूं. अभी लंबा समय है कि कब उनको बेल मिलेगी तब तक मेरा समय खराब होता चला जाएगा. मैं अपने फैसले पर अडिग हूं और इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हूं."

पारिवारिक नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा, ''तेज प्रताप यादव को अगर कोई बांधने का काम करेगा तो बंधने वाला नहीं है. परिवार के नुकसान के साथ मेरा भी नुकसान हो रहा है. हम क्या मर जाएं हम, क्या फांसी लगा लें?''

अपने खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाया अपने खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाते हुए तेज प्रताप ने कहा, ''अब मैं किसी का इंतजार नहीं कर सकता. अंदर ही अंदर मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है. दो महीने से लड़की (पत्नी ऐश्वर्या) अपने घर पर थी, मेरे परिवार के सदस्य भी उसे सपोर्ट कर रहे हैं.''

माता-पिता, भाई-बहन सभी ने मुझे नकार दिया है: तेज प्रताप तेज प्रताप ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माता-पिता, भाई बहन सभी ने नकार दिया है. तेज प्रताप ने कहा, ''जिस समय अपने बेटे को सपोर्ट करना चाहिए, बाहरी लोगों को सपोर्ट किया जा रहा है. मेरे साथ यह नाइंसाफी हो रही है. मेरे माता पिता-भाई बहन सब उसी को सपोर्ट कर रहे हैं, अपने बेटे को नकार दिया है."

कौन हैं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या? ऐश्वर्या राय महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. चंद्रिका राय बिहार के सारन जिले के परसा से आरजेडी के विधायक हैं. ऐश्वर्या ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन और एमिटी (AMITY) यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. 18 अप्रैल 2018 को तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई हुई थी.  इसमें लालू यादव शरीक नहीं हो पाए थे क्योंकि उस दौरान एम्स में उनका इलाज चल रहा था.

बाद में शादी में शरीक होने के लिए लालू यादव को पांच दिनों की पैरोल मिली थी. तेज प्रताप की शादी में खुद सीएम नीतीश कुमार भी शरीक हुए थे. ऐश्वर्या राय को लेकर खबरें थीं कि वे राजनीति में आ सकती हैं. आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के पोस्टर में लालू यादव की बहू ऐश्वर्या भी नजर आई थीं. जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि वे भी सक्रिय राजनीति में कदम रख सकती हैं.

देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget