एक्सप्लोरर

यूपी के बीजेपी विधायकों को रंगदारी की धमकी के मामले में एसआईटी करेगी जांच

इस प्रकरण पर खुद सीएम योगी भी निगाह रखे हुए हैं. उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में जल्द एक्शन को कहा है. इसके तुरंत बाद ही एसआईटी का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच करेगी.

लखनऊ: यूपी के बीजेपी विधायकों को लगातार धमकी मिल रही है. करीब 20 से अधिक विधायकों को अभी तक धमकी मिल चुकी है. प्रदेश भर के बीजेपी विधायकों में इस बात की चर्चा है. सभी विधायकों ने इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है.

पुलिस भी मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इस प्रकरण पर खुद सीएम योगी भी निगाह रखे हुए हैं. उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में जल्द एक्शन को कहा है. इसके तुरंत बाद ही एसआईटी का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच करेगी.

एसटीएफ आईजी अमिताभ यश के नेतृत्व में यह एसआईटी काम करेगी. पुलिस जांच कर रही है कि ये मैसेज वाकई विदेश से भेजा गया है या फिर किसी तकनीक के माध्यम से नंबर विदेश का दिखाया गया है.

कानपुर में है भगवान जगन्नाथ का अनोखा मंदिर, जो बताता है कब आएगा मानसून

इन सभी विधायकों से दुबई के एक बिटकॉईन अकाउंट में पैसा डालने को कहा गया है. सभी को एक जैसे ही मैसेज भेजे गए हैं. सभी को व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजे गए हैं. सभी से कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो एक-एक करके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा.

जिस अपराधी के नाम से ये संदेश भेजे गए हैं वह अली बुदेश भाई खुद को बाबा कहलवाना पसंद करता है और मिडिल ईस्ट में कहीं रहता है. वैसे उसके गैंग के मुख्य ठिकाना बहरीन है. मुंबई के कई फिल्मी सितारों से भी ये शख्स रंगदारी मांग चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget