एक्सप्लोरर

समाजवादी दंगल दिल्ली में जारी है...

नई दिल्ली: यूपी का सियासी दंगल अब लखनऊ से दिल्ली शिफ्ट हो गया है. यूपी के चुनावी दंगल में समाजवादी पार्टी का झगड़ा छाया हुआ है. अब तक पिता पुत्र की लड़ाई खत्म नहीं हुई है. आज दोनों खेमे चुनाव आयोग पहुंचे और पार्टी पर अपना अपना दावा किया, सबसे पहले मुलायम सिंह शिवपाल यादव और अमर सिंह चुनाव आयोग गए उसके एक घंटे बाद अखिलेश खेमे के रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल चुनाव आयोग पहुंचे. आयोग से मिलने के बाद दोनों ही खेमों ने अपने अपने दावे किए.

LIVE UPDATES

  • समाजवादी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई के बीच आज मुलायम सिंह यादव चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा कि थोड़ा-बहुत मतभेद है, जिसे वो सुलझा लेंगे. मुलायम सिंह यादव ने राज्यसभा अध्यक्ष के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने अखिलेश गुट में शामिल रामगोपाल यादव को सदन में पार्टी के नेता पद से हटाने को कहा है.
  • चुनाव आयोग से मिलने के बाद मुलायम सिंह ने कहा- अखिलेश मेरा बेटा है, दूर कर लेंगे मतभेद
  • अखिलेश खेमे से आज राम गोपाल यादव और नरेश अग्रवाल चुनाव आयोग पहुंचे. रामगोपाल ने कहा कि वो सारे कागज़ इलेक्शन कमीशन को पहले ही दे चुके है . आज ये कहने गए गए थे कि कमीशन को जो फैसला करना है, वो जल्दी करे क्योंकि चुनाव में अब कम समय बचा है.
  • चुनाव आयोग में रामगोपाल के साथ जाने वालों में नरेश अग्रवाल, किरणमय नंदा और नीरज शेखर हैं
  • चुनाव आयोग से मुलायम की मुलाकात खत्म, अब रामगोपाल पहुंचे
  • ताता जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव दिल्ली नहीं आ रहे हैं. उनका प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग में पक्ष रखेगा.
  • समाजवादी दंगल दिल्ली में जारी है...
  • मुलायम सिंह यादव चुनाव आयोग पहुंच गए हैं. मुलायम चुनाव आयोग में अपने समर्थन वाले विधायकों और सांसदों का हलफनामा आयोग में देंगे. मुलायम के साथ अमर सिंह और शिवपाल यादव भी मौजूद हैं.
  • मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के बाद अखिलेश गुट भी चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव खुद चुनाव आयोग से मुलाकात कर इस बात की जानकारी देंगे कि उनकी तरफ से अभी तक रामगोपाल यादव ने जो भी दस्तावेज जमा कराए हैं वो सब वैध हैं और पार्टी सिंबल पर असली हक उनका है.

साइकिल की सवारी के लिए आज दिल्ली में दांव लगाएंगे 'समाजवादी पहलवान'

यूपी के समाजवादी दंगल के पहलवान आज दिल्ली में अपना दांव खेलेंगे. बेटे अखिलेश से झगड़े के बाद आज मुलायम सिंह चुनाव आयोग के दरवाजे पर दस्तक देंगे और पार्टी का चुनाव चिन्ह उन्हें दिया जाए इसकी गुहार लगाएंगे. मुलायम सिंह यादव चुनाव आयोग को बताएंगे कि वही समाजवादी पार्टी के असली नेता हैं. साइकिल की सवारी के लिए आज दिल्ली में दांव लगाएंगे 'समाजवादी पहलवान अखिलेश खेमे की तरह मुलायम भी अपने समर्थक विधायकों-सांसदों का हलफनामा लेकर जाएंगे. चुनाव आयोग ने दोनों खेमों को आज तक का वक्त दिया था. मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह और शिवपाल यादव के साथ आज दोपहर पौने एक बजे चुनाव आयोग पहुंचेंगे. आज अखिलेश खुद मिलेंगे चुनाव आयोग से मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के बाद अखिलेश गुट भी चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अकिलेश यादव खुद चुनाव आयोग से मुलाकात कर इस बात की जानकारी देंगे कि उनकी तरप से अभी तक रामगोपाल यादव ने जो भी दस्तावेज जमा कराए हैं वो सब वैध हैं और पार्टी सिंबल पर असली हक उनका है. अखिलेश गुट पहले भी कर चुका है दावा पिछले दिनों एसपी के अधिवेशन में अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद के पार्टी दो फाड़ हो गई है. दोनों गुट चुनाव चिन्ह साइकिल पर भी दावा ठोक चुके हैं और इसीलिए चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से समर्थन के हलफनामे मांगे हैं जिसका आज आखिरी दिन है. जिसका पलड़ा मजबूत होगा उसी की चलेगी. अखिलेश गुट पहले ही हलफनामे देकर 90 फीसद नेताओं के साथ होने का दावा कर चुका है. अब बहुमत से मिलेगी ‘साइकिल की सवारी’ अब जिस पक्ष के पास बहुमत (50 प्रतिशत से एक ज्यादा) होगा, उसे पार्टी का नियंत्रण हासिल करने में आसानी होगी. इस आपको बता दें कि अगर समय रहते चुनाव आयोग फैसला नहीं कर पाता तो साइकिल निशान के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है. आयोग को बहुमत पर 17 जनवरी से पहले फैसला लेना होगा क्योंकि उसी दिन चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होगी. पहले चरण के लिए चुनाव दो फरवरी को होने हैं और अधिसूचना के साथ ही, नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मुलायम और अखिलेश के गुट एक समय पर एक ही चुनाव चिह्न यानी साइकिल के साथ चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष की रिहाई पर CJP का पहला बयान, जानें क्या कहा
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष की रिहाई पर CJP का पहला बयान, जानें क्या कहा
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget