एक्सप्लोरर

CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर को 803.19 करोड़ रुपये की 78 परियोजनाओं की सौगात दी. रेलवे ओवरब्रिज, सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा और बाढ़ बचाव के कामों पर जोर रहेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 10 अक्टूबर को बलरामपुर में 803.19 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इनमें 273.42 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और 529.77 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. इन योजनाओं में सड़क, रेलवे ओवरब्रिज, सिंचाई, पेयजल, सीवरेज और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. सरकार का जोर गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है.

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर गोंडा-बलरामपुर रेलखंड के बलरामपुर और झारखंडी स्टेशनों के बीच समपार संख्या-136 पर 292 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो लेन का रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा. इससे रेलवे फाटक बंद होने पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. बलरामपुर से श्रावस्ती और बहराइच की ओर आने-जाने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भी सुविधा होगी.

यह भी पढ़ें- CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

अहिरनडीह, प्रतापपुरवा-सेमरहना और रमवापुर-गुलरालीडीह संपर्क मार्गों का निर्माण और सुधार किया जाएगा. कुआनो नदी पर चोरघटा क्षेत्र में बॉक्स कल्वर्ट और गोपियापुर नाले के पास लघु सेतु बनाया जाएगा. उतरौला-चंदनपुर मार्ग के शेष हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे.

पेयजल और सीवरेज पर 176 करोड़ से अधिक खर्च

बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में 123 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने सीवरेज सिस्टम और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पहले चरण का लोकार्पण किया गया. वहीं, 53 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल पुनर्गठन योजना भी जनता को समर्पित की गई. इन योजनाओं से गंदे पानी के निस्तारण और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा.

विश्वविद्यालय तक फोरलेन, शिक्षा को भी बढ़ावा

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तक 26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया गया. 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का भवन बनेगा. जिला ग्राम्य विकास संस्थान के भवनों पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पुलिस लाइन में 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना आठ मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल भी समर्पित किया गया.

सिंचाई, बाढ़ बचाव और आवास पर भी जोर

नहरों और जल प्रबंधन की परियोजनाओं से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी. राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदियों के किनारे बाढ़ से बचाव के कार्य भी किए गए हैं. नदी कटान से प्रभावित 72 परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ‘मां पाटेश्वरी विला’ बनाया गया है.

कुल परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग की 39 और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 23 योजनाएं हैं. नगर विकास की पांच, गृह विभाग की तीन और बेसिक शिक्षा विभाग की तीन परियोजनाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की दो तथा माध्यमिक शिक्षा, पर्यटन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की एक-एक परियोजना है.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget