एक्सप्लोरर

हिंसा और आगजनी के बाद कुछ ऐसा है इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी का हाल, देखने पहुंचे सपा के नेता

इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की जीत के बाद जमकर हुई हिंसा और आगजनी के मामले में सपा ने बड़ा आंदोलन चलाए जाने का एलान किया है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की जीत के बाद जमकर हुई हिंसा और आगजनी के मामले में सपा ने बड़ा आंदोलन चलाए जाने का एलान किया है. सपा का आरोप है कि एबीवीपी से जुड़े लोगों ने कमरों और वाहनों में आगजनी की. आरोप यह भी है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हार से बौखलाकर हिंसा करते हुए क़ानून की धज्जियां उड़ाई हैं. हालात का जायज़ा लेने के लिए फूलपुर के सांसद नागेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में सपा नेताओं की टीम ने आज हालैंड हॉल हॉस्टल का दौरा किया. दिन के उजाले में हॉस्टल की तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देने वाली नजर आईं. हॉस्टल के आठ कमरों का एक -एक सामान जलकर राख हो चुका है. इसके अलावा कमरों के बाहर कई वाहन राख में तब्दील पड़े हुए हैं. मोदी के खिलाफ महागठंबधन को एक और झटका, एमपी में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी समाजवादी पार्टी हॉस्टल के तकरीबन दो दर्जन कमरों में जमकर तोड़फोड़ की गई है. खासकर उन कमरों को निशाना बनाया गया, जिनमे नव निर्वाचित अध्यक्ष उदय यादव और निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव समेत सपा छात्र सभा से जुड़े दूसरे छात्र रहते थे. हिंसा और आगजनी के बाद कुछ ऐसा है इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी का हाल, देखने पहुंचे सपा के नेता नव निर्वाचित अध्यक्ष उदय यादव के कमरे की छत और दीवार सब कुछ तोड़ दी गई है. पूरा कमरा मलबे के ढेर में तब्दील नजर आ रहा है. एक कमरे से कई ज़िंदा बम और इन्हें तैयार करने के सामान बरामद हुए हैं. यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा सोशल साइट्स पर विज्ञापन देकर लूटने वाला इनामी बदमाश सांसद नागेंद्र पटेल समेत सपा के दूसरे नेताओं ने इस घटना को बड़ी साजिश करार देते हुए दोषियों के खिलाफ एनएसए, देशद्रोह की धारा के तहत केस दर्ज किये जाने और कार्रवाई किये जाने की मांग की है. हिंसा और आगजनी के बाद कुछ ऐसा है इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी का हाल, देखने पहुंचे सपा के नेता सपा नेताओं का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें पुलिस व प्रशासन के बड़े अफसरों की भूमिका भी शक के घेरे में हैं. इस घटना ने यूपी में गुंडाराज कायम होने के दावों पर मुहर लगा दी है. सपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन चलाए जाने का एलान किया है. संदिग्ध हालात में लगी कार में आग, इवेंट मैनेजर की जल कर हुई मौत गौरतलब है कि इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे शुक्रवार को देर रात घोषित किये गए थे. अध्यक्ष पद पर सपा छात्रसभा के उदय प्रकाश यादव को जीत मिली, जबकि बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी को सिर्फ महामंत्री पद से ही संतोष करना पड़ा. नतीजे घोषित होते ही उस हालैंड हाल हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की गई, जिनमें नव निर्वाचित व निवर्तमान अध्यक्ष रहते हैं. आगजनी व तोड़फोड़ के साथ ही जमकर देसी बम फोड़े गए और दर्जनों राउंड फायरिंग भी हुई. समाजवादी पार्टी का साफ़ आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हार से बौखलाकर हिंसा फैलाई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget