एक्सप्लोरर

लगातार चौथे दिन हंगामे की भेंट चढ़ा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र

विपक्षी दलों के नेता महंगाई के मुद्दे पर भी नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है. आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेड) के विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे.

पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र का चौथा दिन भी विपक्षी दलों के हंगामे की भेंट चढ़ गया. विपक्षी पार्टी कानून-व्यवस्था, महंगाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले रही है. विपक्षी नेताओं ने सदन के बाहर और भीतर सरकार से जवाब मांगा और हंगामा किया.

इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही पहले दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी. फिर पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई. विपक्षी नेता भाई वीरेंद्र ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के तरफ से हम जानना चाहते थे कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है फिर भी बिहार में महाजंगल राज क्यों है? रोज हत्या लूट और डकैती की घटना बढ़ रही है, मॉबलंचिंग हो रही है.

उन्होंने भ्रष्टाचार पर आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बिहार भ्रष्टाचार के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है और सरकार विपक्ष पर आरोप लगा रही है कि हमलोग क्राइम करवा रहे है. हमलोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. हम जनता के सवाल पूछ रहे हैं और उनके इसी काम के लिए हम विधायक बनकर यहां आये हैं.

भाई विरेंद्र ने कहा कि ये सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहा रही है और इनके नेता शराब माफिया से मिले हुए हैं और बिहार में धड़ल्ले से शराब बिक्री हो रही है. उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो राजगीर जाकर ऐश-मौज कर रहे हैं, कुछ और काम गिना कर बेतिया जा रहे हैं.

क्या NRC पर नीतीश कुमार का बदलेगा स्टैंड? जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा- जबरदस्ती की जरूरत नहीं

वहीं इसके विपरीत सत्ता दल के जदयू कोटे से बिहार सरकार मंत्री रहे श्रवण कुमार ने कहा कि सदन को चलाने के लिए जितनी जवाबदेही सत्ता पक्ष की है उतनी ही जिम्मेदारी विपक्ष की भी है. सरकार हर सवाल के उत्तर देने को तैयार है अगर विपक्ष जो भी सवाल उठाना चाहता है, उनके एक-एक सवाल का जवाब सरकार देगी.

उन्होंने कहा कि सदन में कांग्रेस, माले और आरजेडी अलग-अलग मुद्दों पर सवाल पूछना चाहते हैं लेकिन वो एक भी सवाल नियम से नहीं उठा रहे हैं और लगातार हमारे विधानसभा अध्यक्ष भी विपक्षी दलों से अनुरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता से राज्य की समस्या से विपक्ष को कोई लेना देना नहीं है. ये केवल हंगामा करके जताना चाहते हैं कि हम राज्य की जनता के हित के लिए काम कर रहे हैं.

राजस्थान: गहलोत सरकार की खिलाड़ियों के लिए नई स्कीम, 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget