एक्सप्लोरर

बारिश के लिए अदा की गई खास नमाज, थोड़ी देर बाद ही आसमान से गिरने लगी बूंदें

आधे घंटे तक तीखी धूप में खड़े होकर करीब एक हजार की तादात में लोगों ने दुआख्वानी की, जिसका असर दोपहर बाद दिखा भी और बारिश हुई.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानसून की बेरुखी से किसान और आम लोग परेशान हैं. यहां रविवार को विशेष नमाज 'इस्तस्का' अदा की गई, ताकि आसमान से रहमत बरसे. संयोगवश नमाज के बाद आसमान में काले मेघ उमड़ने लगे और कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई. शहर के काजीपुर स्थित फकीर सेठ के अहाते में करीब एक हजार मोमिन जुटे. नमाजियों ने कहा, "देखा, दुआओं में बड़ी ताकत होती है. ऊपर वाले से की गई दुआएं अपना असर जरूर दिखाती हैं." देश के कुछ हिस्सों में बारिश कहर परपा रही है, जबकि कालीन नगरी समेत आसपास के जिलों में सूखे जैसे हालत बने हुए हैं. रूठे काले मेघों को मनाने के लिए रविवार को कालीन नगरी के मोमिनों ने विशेष नमाज पढ़ी. इस दौरान आधे घंटे तक तीखी धूप में खड़े होकर करीब एक हजार की तादात में लोगों ने दुआख्वानी की, जिसका असर दोपहर बाद दिखा भी और आसमान में कालीपट्टी नजर आई. मौसम विभाग के अनुमान को मानसून ने इस साल पूरी तरह से गलत साबित कर दिया. देर से काले मेघों के आने और झमाझम बारिश करने के दावे को पिछले एक पखवाड़ से पड़ रही भीषण गर्मी ने धता बता दिया है. खेतों से उड़ रही धूल अन्नदाताओं के माथे पर बल ला रही है. धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई व छिटाई बाधित है. आम आदमी तीखी धूप, लू से बेहाल है. कारी नजीर ने बरसात के लिए विशेष नमाज 15 मिनट तक पढ़ाई. इसके बाद तीखी धूप में आधे घंटे तक खड़े होकर लोगों ने रो रोकर बरसात के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी. कारी शमसुद्दीन ने बताया कि वर्षों पहले ऐसा ही मंजर मक्का में आया था. उस दौरान लोगों ने एक मैदान में खड़े होकर नमाज पढ़कर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी थी. इसके बाद कहर खत्म हो गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड पर बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने कहा- हमारा एजेंडा कॉपी कर रही NC
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड पर बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने कहा- हमारा एजेंडा कॉपी कर रही NC
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget