एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री सुरेश खन्ना ने झुक कर क्रॉस किया रेलवे बैरियर, काफिले के लिए खोल दिया गया फाटक

बरेली पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रेलवे एक्ट की धज्जियां उड़ा दीं. बेसहारा पशुओं के लिए कान्हा उपवन का लोकार्पण करने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने खड़ऊआ फाटक पर रेलवे एक्ट का उल्लंघन किया.

बरेली: बरेली पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने रेलवे एक्ट की धज्जियां उड़ा दीं. बेसहारा पशुओं के लिए कान्हा उपवन का लोकार्पण करने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने खड़ऊआ फाटक पर रेलवे एक्ट का उल्लंघन किया. उन्होंने बंद फाटक खुलने का इंतजार नहीं किया. वे फाटक के बैरियर के नीचे से निकलकर रेल पटरियों पर पहुंच गए, जबकि उसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरने वाली थी. उनके साथ अन्य अफसर व नेताओं ने भी रेलवे एक्ट का उल्लंघन किया. इस दौरान कुछ नेताओं ने गेट मैन से जबरन फाटक खुलवा लिया और मंत्री जी का काफिला कान्हा उपवन पहुंच गया.

कान्हा उपवन के लोकार्पण के लिए बरेली पहुंचे थे नगर विकास मंत्री

रेलवे के बन्द फाटक को झुक कर क्रॉस करते हुए योगी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रेलवे एक्ट की धज्जियां उड़ाईं. इतना ही नहीं उनके साथ नगर निगम के अफसर भी रेलवे एक्ट का उल्लंघन करते रहे. दरअसल नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का कार्यक्रम कल चौथी बार बदला गया.

उनको 11 बजे बरेली पुलिस लाइन पहुंचना था लेकिन उनके राजकीय हेलीकॉप्टर ने सवा 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरी. वह करीब साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे. यहां उनका काफिला सीबीगंज के लिए रवाना हो गया. नदोसी में बने पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन पर पहुंचने के दौरान उनको खड़ऊआ फाटक बंद मिला.

योगी के मंत्री सुरेश खन्ना ने झुक कर क्रॉस किया रेलवे बैरियर, काफिले के लिए खोल दिया गया फाटक

नगर विकास मंत्री पहले ही लेट हो चुके थे. ऐसे में जल्दबाजी में उन्होंने फाटक से ट्रेन गुजरने का इंतजार नहीं किया. फाटक पर लगे बैरियर के नीचे से गुजरते हुए उन्होंने पटरियां क्रॉस की. उनके साथ तमाम अफसरों और नेताओं ने भी रेलवे अधिनियम का उल्लंघन किया. सभी लोग पैदल ही कान्हा उपवन जाने लगे. इस दौरान कुछ नेताओं ने जबरन रेल फाटक खुलवा लिया और नगर विकास मंत्री का काफिला वहां से गुजर गया.

आरटीआई एक्टिविस्ट प्रदीप जागर ने रेल मंत्री और डीआरएम से की शिकायत

वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने भी कहा कि मंत्री जी ने रेलवे एक्ट उल्लघंन किया है. इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ प्रदीप जागर ने ट्वीट करके रेल मंत्री और डीआरएम से मामले की शिकायत की है. उनका कहना है कि आम हो या खास सभी के लिए नियम समान है तो ऐसे में मंत्री जी को इस तरह से फाटक क्रॉस नहीं करना चाहिए था. उनका कहना है कि मंत्री जी और उनके साथ जो भी अधिकारी, कर्मचारी और नेता मौजूद थे उन सभी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो वो कोर्ट जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट डालने के लिए यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget