एक्सप्लोरर

राहुल गांधी इस बार शिव भक्त बन कर आएंगे अमेठी, कार्यकर्ताओं को बताएंगे बीजेपी को हराने का नुस्खा

अमेठी में राहुल गांधी इस बार बदले बदले से नजर आयेंगे. कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद वे पहली बार यहां पहुँच रहे हैं. दो दिनों के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष 24 और 25 सितंबर को ग्राम प्रधानों और पार्टी के सोशल मीडिया वोलिंटियर से मुलाक़ात करेंगे.

लखनऊ: अमेठी में राहुल गांधी इस बार बदले बदले से नजर आयेंगे. कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद वे पहली बार यहां पहुँच रहे हैं. दो दिनों के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष 24 और 25 सितंबर को ग्राम प्रधानों और पार्टी के सोशल मीडिया वोलिंटियर से मुलाक़ात करेंगे. अमेठी आने पर राहुल का स्वागत हर हर महादेव और बम बम भोले के नारे के साथ होगा. इसके लिए शिव मंदिर के पुजारियों की एक टोली तैयार की गई है. पुजारी मिल कर राहुल गांधी का तिलक करेंगे. शहर के कई इलाक़ों में ‘शिव भक्त’ राहुल गांधी के होर्डिंग और बैनर लग गए हैं. कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद अमेठी में कई जगहों पर उनका नागरिक अभिनंदन करने की तैयारी है. कांग्रेस अध्यक्ष काफ़ी दिनों बाद अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं. जुलाई महीने के बाद वे यहाँ पहुँच रहे हैं. पार्टी का बॉस बनने के बाद से उनका अमेठी आना कम हो गया है. गुजरात चुनाव से ही वे अपनी नई छवि गढ़ने में लगे हैं. योगी के मंत्री का बेतुका बयान, देश के स्वाभिमान के लिए खुशी से झेलनी चाहिए महंगाई अब इलाज के लिए किसी को घर, खेत और जेवर नहीं बेचने पड़ेंगे: योगी आदित्यनाथ पिछले लोकसभा चुनाव में हार की जांच करने वाली एंटोनी कमेटी की बात की राहुल ने गाँठ बाँध ली है. अब वे मंदिर और मठ जाने का कोई मौक़ा नहीं चूकते. हिंदुत्व की लाइन पकड़ने के चक्कर में वे कैलाश मानसरोवर तक की यात्रा कर आए. अब अमेठी में भी राहुल की इसी छवि के चमकाने, बताने और समझाने पर काम चल रहा है. शुरूआत उनके दो दिनों के दौरे से हो रही है. दौरे के पहले दिन 24 सितंबर को राहुल गांधी कांग्रेस के सोशल मीडिया वोलिंटियर के साथ बैठक करेंगे. राहुल गांधी इस बार शिव भक्त बन कर आएंगे अमेठी, कार्यकर्ताओं को बताएंगे बीजेपी को हराने का नुस्खा ये मीटिंग देर शाम गेस्ट हाउस में रखी गई है. सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में बीजेपी पर हमला करने की रणनीति पर चर्चा होगी. अमेठी के लिए गांधी परिवार ने अब तक क्या किया और मोदी सरकार ने कैसे अमेठी के लोगों को छला है. सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर कैसे आगे बढ़े. वॉलिटिंयरों को राहुल गांधी बतायेंगे और समझायेंगे. यूपी: जानवर को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस ट्रक में घुसी, चालक समेत 4 की मौत यूपी के गोरखपुर में पोल से टकरा कर जीप पलटी, तीन लोगों की मौत, 5 हुए घायल स्मृति ईरानी अगर अमेठी का दौरा करती हैं तो सोशल मीडिया में कांग्रेस के कार्यकर्ता कैसे कांउटर करें, इस पर भी चर्चा होगी. अमेठी के दो दिनों के दौरे पर राहुल गांधी के कई कार्यक्रम हैं. वे कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगे. वहां के ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग का भी राहुल गांधी का कार्यक्रम है. राहुल ने कुछ गाँवों में जाकर लोगों से हाल चाल पूछने का भी मन बना रखा है. अमेठी दौरे में राहुल गांधी आम तौर पर मुंशीगंज गेस्ट हाउस में ठहरते हैं लेकिन इस बार उन्होंने मुसाफिरखाना के फ़ॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रहने का फ़ैसला किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget