एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि रहे बीजेपी नेता ने रची टीईटी पेपर लीक कराने की साजिश, STF ने किया गिरफ्तार

टीईटी की परीक्षा आज यूपी के सभी पचहत्तर जिलों में आयोजित हुई. इस परीक्षा के लिए सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने आवेदन किया था. पहले यह परीक्षा बाईस दिसंबर को होनी थी, लेकिन नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन की वजह से इसे टाल दिया गया था.

प्रयागराज : यूपी एसटीएफ ने टीईटी यानी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर आउट कर उसकी सॉल्व कॉपी लाखों रूपये में बेचे जाने की साजिश रचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की सक्रियता से इस महत्वपूर्ण परीक्षा की साख पर बट्टा लगने से बच गया और पेपर लीक किये जाने से ठीक पहले इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया. जिन सात लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है, उनमे बीजेपी का नेता चन्द्रमा सिंह यादव भी शामिल है.

गिरफ्तार बीजेपी नेता चन्द्रमा सिंह यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. वह लम्बे अरसे से कैबिनेट मंत्री व योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रतिनिधि भी रहा है. हालांकि एसटीएफ द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद मंत्री के आफिस ने सफाई दी है कि चन्द्रमा सिंह सालों तक प्रतिनिधि ज़रूर रहा, लेकिन कुछ समय पहले उसे इस ज़िम्मेदारी से हटा दिया गया था. वैसे सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि गिरफ्तार आरोपी बीजेपी नेता चन्द्रमा अब भी मंत्री सिद्धार्थनाथ का प्रतिनिधि है, लेकिन अब बचाव में उसे कुछ दिन पहले हटाए जाने की दलीलें दी जा रही हैं.

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि रहे बीजेपी नेता ने रची टीईटी पेपर लीक कराने की साजिश, STF ने किया गिरफ्तार

मंत्री का पूर्व प्रतिनिधि बीजेपी नेता चन्द्रमा इन दिनों पार्टी के किसान मोर्चा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य है. वह बीजेपी की महानगर इकाई में उपाध्यक्ष समेत कई दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुका है. प्रयागराज में उसकी गिनती बीजेपी के रसूखदार नेताओं में होती है. वह शहर के धूमनगंज इलाके में पंचम लाल आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रबंधक भी है. उसके विद्यालय को सेंटर बनाए जाने पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं. एसटीएफ ने चन्द्रमा समेत सभी सातों लोगों को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब यह सब इकट्ठे होकर साजिश रच रहे थे.

एसटीएफ अफसरों के मुताबिक़ इस गिरोह का मास्टर माइंड व सरगना प्रयागराज का ही रहने वाला संजय उर्फ़ उमेश उर्फ़ रमेश उर्फ़ गुरु जी है. उसने चन्द्रमा सिंह यादव के साथ मिलकर टीईटी का पेपर आउट करने और उसे हाईटेक तरीके से सॉल्व कर लाखों रूपये कीमत पर तमाम लोगों को बेचने की योजना बनाई थी. इसके लिए इन लोगों ने दो सौ बीस सिम कार्ड एक्टिवेट करा रखे थे.

एसटीएफ ने इनके कब्ज़े से एक सौ अस्सी मोबाइल फोन, दो सौ से ज़्यादा सिम कार्ड, ब्लू टूथ डिवाइस व चार लाख रूपये से ज़्यादा नगद बरामद किये हैं. योजना यह बनाई गई थी कि बीजेपी नेता चन्द्रमा सिंह यादव के विद्यालय से सेकेंड पाली के पेपर को डेढ़ घंटे पहले स्ट्रांग रूम से निकालकर उसकी फोटो कॉपी बाहर निकाली जाएगी. इसे सॉल्वर्स से हल कराकर मोबाइल फोन के ज़रिये तमाम अभ्यर्थियों को पहुंचा दिया जाएगा. यह योजना बेहद हाईटेक थी. गिरोह के लोगों ने दो सौ से ज़्यादा लोगों से एडवांस पैसे भी ले रखे थे.

शहाबुद्दीन ने तिहाड़ जेल में ‘एकांत कोठरी’ में रखे जाने के खिलाफ SC में दायर की याचिका

बिहार की राजधानी पटना में एक घर के तहखाने में मिली अवैध शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget