एक्सप्लोरर

शहाबुद्दीन ने तिहाड़ जेल में ‘एकांत कोठरी’ में रखे जाने के खिलाफ SC में दायर की याचिका

आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई हुई है. फिलहाल शहाबुद्दीन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. शहाबुद्दी ने आरोप लगया कि जेल में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं.

नई दिल्ली: दोहरे हत्याकांड के अपराध में उम्र कैद की सजा भुगत रहे आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तिहाड़ जेल में बुनियादी सुविधाओं के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. इस याचिका मे आरोप लगाया गया है कि उन्हें जेल में नमाज पढ़ने के स्थान सहित बुनियादी सुविधायें मुहैया नहीं करायी गयी हैं.

चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की बेंच ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह शहाबुद्दीन की शिकायतों पर गौर करें. बेंच ने इसके साथ ही यह मामला दो सप्ताह बाद के लिए सूचीबद्ध कर दिया. इससे पहले, आरजेडी के इस पूर्व सांसद की ओर से सीनियर वकील सलमान खुर्शीद ने बेंच से कहा कि उनके मुवक्किल को जेल के भीतर टहलने की इजाजत दी जानी चाहिए.

आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन 2004 में हुये एक दोहरे हत्याकांड के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. उन्हें शीर्ष अदालत ने 2018 में बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ जेल में ट्रांसफर कर दिया था. शहाबुद्दीन ने इस याचिका में पिछले साल 30 अगस्त के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने कथित एकांत कोठरी से उन्हें छुटकारा, नमाज के लिये जगह और जेल में दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी राहत देने से इंकार कर दिया था.

बिहार की राजधानी पटना में एक घर के तहखाने में मिली अवैध शराब

हाई कोर्ट शहाबुद्दीन की इस दलील से सहमत नहीं था कि उसे तिहाड़ जेल में एकांत में रखा जा रहा है. हाई कोर्ट ने कहा था कि उसे एकांत कोठरी में नहीं बल्कि एक अलग खंड में रखा गया है. कोर्ट ने यह भी कहा था कि उसे अत्यधिक खतरे वाला अपराधी होने की वजह से ही उसे अन्य कैदियों के साथ घुलने मिलने की अनुमति नहीं दी गयी है लेकिन उसे जेल में अन्य सभी बुनियादी सुविधायें दी जा रही हैं जो अन्य कैदियों को मिल रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सीवान के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन और चंद्रशेखर प्रसाद की याचिका पर बिहार में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे शहाबुद्दीन को 15 फरवरी, 2018 को सीवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया था. आशा रंजन के पति राजदेव रंजन और चन्द्रशेखर प्रसाद के तीन बेटों की अलग अलग घटनाओं में हत्या कर दी गयी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 30 अक्टूबर को शहाबुद्दीन और तीन अन्य को 2004 के दोहरे हत्याकांड में दोषी ठहराने और उनकी सजा के फैसले को बरकरार रखा था. इस मामले में सतीश और गिरीश रोशन की सीवान में अगस्त 2004 में हत्या कर दी गयी थी क्योंकि उन्होंने रंगदारी देने से इंकार कर दिया था. इन दोनों के तीसरे भाई राजीव रोशन, अपने भाइयों की हत्या का चश्मदीद गवाह था, की छह जून 2004 को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget