एक्सप्लोरर

गुजरात से पटना लौटे एक शख्स ने कहा- 10 तारीख का समय दिया था, नहीं लौटता तो काट देते

गुजरात से पटना आ रही ट्रेन नंबर 15667 गांधीधाम एक्सप्रेस से उतर रहे यात्रियों के मन में गुजरात के प्रति डर बन गया है. लोगों का कहना है कि उन्हें गुजरात से धमकाकर भगाया जा रहा है.

पटना: गुजरात में भड़की हिंसा के बाद उत्तर भारतीय लोगों के साथ मारपीट की जा रही है. इसमें खासकर यूपी और बिहार के मजदूर वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. लोगों को धमकी दी जा रही है कि अगर वो गुजरात छोड़कर नहीं भागे तो उनके साथ मारपीट की जाएगी. उनको जान से मार दिया जाएगा. इसी धमकी के कारण लोग लगातार गुजरात छोड़ रहे हैं.

गुजरात से पटना आ रही ट्रेन नंबर 15667 गांधीधाम एक्सप्रेस से उतर रहे यात्रियों के मन में गुजरात के प्रति डर बन गया है. लोगों का कहना है कि उन्हें गुजरात से धमका कर भगाया जा रहा है. मूल रूप से मुजफ्फरपुर निवासी राजेश सहनी पिछले दस साल से गुजरात में रहकर काम करते थे. आज वह परिवार समेत वापस बिहार लौट आए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि ठाकुर लोग बोला कि बहुत दिन से साथ में हो चले जाओ. बहुत तेज लफड़ा होने वाला है. इसके चलते हमलोग रूम खाली करके चले आये. अब हमलोग वापस नहीं जाएंगे.

पटना जिला निवासी इंद्रजीत ने कहा कि किसी ने लड़की के साथ गलत व्यवहार किया है. इसकी वजह से लोग मार रहे हैं. वो कहते हैं कि गुजरात छोड़कर चले जाओ नहीं तो मारकर जंगल में फेंक देंगे. अब उधर माहौल ठीक रहेगा तो जाएंगे नहीं तो इधर ही काम मिलेगा तो काम करेंगे.

वहीं जितेन्द्र नाम के शख्स का कहना है कि वो लोग सबको 10 तारीख का समय दिया था और कहा था कि नहीं जाएगा तो काट देंगे. जितेन्द्र ने कहा कि अगर इस तरह का माहौल रहेगा तो वहां कौन जाएगा. अगर नीतीश कुमार सुविधा देंगे तो यहीं काम करेंगे.

बता दें कि लोगों से मारपीट करने का आरोप गुजरात से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के संगठन 'ठाकोर सेना' पर लग रहा है. ये वहीं अल्पेश ठाकोर हैं, जिन्हें कांग्रेस ने अपनी पार्टी का बिहार प्रभारी बनाया है. लोगों से मारपीट करने के आरोप में ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. बड़ा सवाल है कि आखिर किस मुंह से कांग्रेस आने वाले चुनाव में बिहार के लोगों से वोट मांगेगी.

हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूपी, बिहार के लोगों को पीटने वालों गुजरात के लंपट संघियों समझ लो, प्रधानमंत्री यूपी से चुनाव जीते हैं. मोदी जी, आप देश के प्रधानमंत्री है. इस मुद्दे पर आपकी चुप्पी ख़तरनाक है. आपके राज्य के लोग गैर-गुजरातियों को पीटकर भगा रहे हैं .क्या यही है आपका Team India और सबका साथ, सबका विकास?

इस मुद्दे पर भी बिहार में सत्ता पक्ष-विपक्ष एक दूसरे को घेर रही है. मुद्दे को ले जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार कांग्रेस से मांग की है कि पार्टी अल्पेश ठाकोर पर कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि अल्पेश ठाकोर लगातार अपमानजनक टिप्पणी कर समाजिक तनाव पैदा कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की जमीर खामोश क्यों हो गई है. अल्पेश ठाकोर के खिलाफ पार्टी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. कानून के तहत 342 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन राजनीतिक संरक्षण देने वाला, उत्तेजना फैलाने वाले अल्पेश ठाकोर के खिलाफ अधिकतम कानूनी कार्रवाई हो, यह हमारी अपेक्षा है. साथ ही साथ वहां जो ठाकोर सेना है, उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए.

वहीं इस मुद्दे पर आरजेडी प्रवक्ता भाई बीरेन्द्र ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जो लोग भी हों, चाहे वो कांग्रेस के हों या दूसरे दल के हों, कार्रवाई करना और कानून का राज स्थापित करना बीजेपी और एनडीए की सरकार का काम है. अगर वो बिहारियों और उत्तर भारतीय लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं, तो ये सरकार को देखना है. हम प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे कि वो गुजरात के रहने वाले हैं, गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री भी हैं. पीएम मोदी को संज्ञान लेना चाहिए. उनकी सरकार है और सरकार में जो लोग भी इस तरह का काम करता हो, चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसपर कार्रवाई होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget