एक्सप्लोरर

सावित्री बाई फुले का इस्‍तीफा देने का निर्णय सही, बीजेपी सरकार में सांसदों की नहीं सुनी जाती: ओपी राजभर

सावित्री बाई फुले के इस्‍तीफा देने के निर्णय देने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्‍होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सांसदों और विधायकों की सुनी नहीं जा रही है. ऐसे में उन्‍होंने जो निर्णय लिया है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है.

गोरखपुरः सुहेलदेव भारतीय पार्टी के विधायक और भाजपा नेतृत्‍व वाली प्रदेश सरकार के पि‍छड़ा वर्ग कल्‍याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सावित्री बाई फुले के इस्‍तीफा देने के निर्णय को सही ठहराया है. उन्‍होंने कहा कि बुलंदशहर हिंसा बीजेपी की साजिश का परिणाम है. क्‍योंकि विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन उन्‍हीं का अंग हैं. 2019 के चुनाव में हिन्‍दू वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए बीजेपी ये सब कर रही है.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को गोरखपुर में वार्ता के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि वे जो भी बोलते हैं सच बोलते हैं. सावित्री बाई फुले के इस्‍तीफा देने के निर्णय देने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्‍होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सांसदों और विधायकों की सुनी नहीं जा रही है. ऐसे में उन्‍होंने जो निर्णय लिया है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है. जब पानी सिर के ऊपर जाने लगता है, जब आदमी मरने की स्थिति में आ जाता है. तो अपने बचाव मुद्रा में होता है. जब सांसद की बात अधिकारी नहीं सुनेगा. जनता को जवाब देना पड़ता है. ऐसे में उनका निर्णय कहीं न कहीं सही है.

जब राजभर से सवाल किया गया कि क्‍या इस तरह का फैसला आपको भी लेना पड़ सकता है, तो उन्‍होंने कहा कि वे तो स्‍वतंत्र हैं. वे बीजेपी के साथ हैं. बीजेपी रखेगी तो रहेंगे. नहीं रखेगी, तो नहीं रहेंगे. बीजेपी और अपनी सरकार के खिलाफ बोलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि मैं खिलाफ नहीं बोलता सच कहता हूं.

बुलंदशहर हिंसा के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये आपसी रंजिश का परिणाम नहीं है. डीजीपी ने भी ये साफ कर दिया है, कि ये बड़ी योजना बनाकर बड़े घटनाक्रम को अंजाम देने की साजिश थी. जिसका तमाम वीडियो भी सामने आ गए हैं.. हिन्‍दू-मुसलमान दंगा कराकर 2019 के चुनाव की तैयारी हो रही है. प्रदेश को आग में झोंकने की तैयारी हो रही है. बीजेपी को समर्थन देने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हम समर्थन नहीं देते हैं. सही बात बता रहे हैं. हम लोगों से कहते हैं कि हिन्‍दू-मुसलमान की लड़ाई में मत पड़ो. क्‍योंकि दंगा होता है, तो कोई नेता नहीं मरता है. हिन्‍दू-मुसलमान ही मरता है.

उन्‍होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना पर उन्होंने दो दिन में दूध का दूध और पानी का पानी होने की बात कही थी. वो सच साबित हुई. डीजीपी ने इसे साफ कर दिया है. 2019 के चुनाव में बीजेपी की मजबूत स्थिति के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वे कितनी मजबूत स्थिति में हैं ये सभी को पता है. फूलपुर, नूरपुर, गोरखपुर उपचुनाव में हार से ये सा‍बित हो गया है कि वे कितने मजबूत हैं. सरकार में रहते हुए ये साबित हो चुका है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. जब उनके सांसद-विधायक सब परेशान हैं, तो हम तो सहयोगी दल हैं.

एसपी और बीएसपी गठबंधन होने के बाद ही ये पता चलेगा कि बीजेपी कितनी मजबूत स्थिति में है. इस सवाल पर कि अगर एसपी और बीएसपी मजबूत दिखेगी, तो क्‍या पाला बदल देंगे, तो उन्‍होंने कहा कि बड़ा भाई ईमानदार नहीं रहेगा, तो उन्‍हें भी विचार करना पड़ेगा. उन्‍होंने कहा कि एसपी-बीएसपी गंठबंधन हो गया, तो बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget