एक्सप्लोरर

दोबारा जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए नीतीश कुमार ने किया नामांकन, 2016 में पहली बार बने थे पार्टी प्रमुख

अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार पहली बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. इससे पहले इस पद को शरद यादव संभाल रहे थे. बाद में नीतीश कुमार और शरद यादव के रिश्ते खराब हो गए. शरद यादव के बाद नीतीश को इस पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया था.

नई दिल्ली: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन किया है. जेडीयू के केंद्रीय कार्यालय में उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने नामांकन किया है. अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. इससे पहले शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे.

इससे पहले बिहार जेडीयू में राज्य के स्तर पर चुनाव हुआ था. पार्टी के सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को एक बार फिर बिहार जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था. वशिष्ठ नारायण सिंह राज्यसभा के सांसद हैं. साल 2000 से लगातार वो पार्टी के अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही बिहार प्रदेश जेडीयू के साल 2019-22 के लिए संपन्न हुए सांगठनिक चुनाव में राज्य के 46 जिलों के अध्यक्षों का चुनाव भी हुआ. इसके अलावा चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अभी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. अक्टूबर 2018 में नीतीश कुमार ने उन्हें इस पद के चुना था.

पटना बाढ़: रामकृपाल यादव का निशाना, कहा- नीतीश कुमार के अफसर फोन नहीं उठाते

जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि नीतीश कुमार ने खुद जाकर नामांकन नहीं भरा है बल्कि अपने प्रतिनिधि को भेजा है. उन्होंने कहा कि बिहार की हालत को देखते हुए सीएम नीतीश के पास यही एक विकल्प था. पटना के लोग को हो रही परेशानी के लिए हमे दुख है.

राजीव रंजन ने इसके साथ ही ये भी कहा कि बीजेपी के कुछ नेताओं के बयान से हमलोगों को दुख है. गठबंधन के सहयोगी दल बाढ़ की स्थिति का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं. गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ को लेकर नीतीश कुमार पर बीजेपी के कुछ नेता हमला कर रहे हैं.

बिहार में बारिश-बाढ़ से अबतक 73 की मौत, पटना में पानी जमा होने से कई इलाकों में फैली बदबू

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
अभिजीत, सौरव, आशुतोष हिरासत में, कहां लेकर गई पुलिस, कब तक रखेगी साथ? आया अपडेट
अभिजीत, सौरव, आशुतोष हिरासत में, कहां लेकर गई पुलिस, कब तक रखेगी साथ? आया अपडेट
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
एंटीलिया केस: सचिन वाजे ने पेश किए CCTV फुटेज, गवाह को लेकर क्या बोले?
एंटीलिया केस: सचिन वाजे ने पेश किए CCTV फुटेज, गवाह को लेकर क्या बोले?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget