एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से प्रदर्शन की आड़ में ओछी हरकतें की जा रहीं हैं, वो लोकतंत्र के लिए शर्मिंदा करने वाली हैं.

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विपक्ष खासकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाए हुए कहा, "ओछी हरकतें देश के साथ-साथ लोकतंत्र को भी खुलेआम शर्मिन्दा कर रहीं हैं."

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "नैतिक रूप से कमजोर  शख्स ही किसी व्यक्ति, एजेंसी या सुरक्षाकर्मियों के चरित्र पर कीचड़ उछालने में तनिक भी नहीं हिचकिचाता. दिल्ली में हाल-फ़िलहाल के कथित शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में ऐसी ओछी हरकतें देश के साथ-साथ लोकतंत्र को भी खुलेआम शर्मिंदा कर रही हैं. सबसे खास बात यह है कि इस हलचल के केंद्र बिंदु में वह गांधी परिवार है, जो अपनी दशकों पुरानी राजनीति का दम भरता है."

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना

जंतर-मंतर-दिल्ली आंदोलन पर उठाए सवाल 

केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को गलत ठहराते हुए विपक्ष की आलोचना की है. उनके मुताबिक इस सबसे देश की साख गिर रही है. इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. इसीलिए उन्होंने अपनी नाराजगी आज सोशल मीडिया के जरिए साझा की है.

दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन 

यहां बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP समेत तमाम संगठनों का आज जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का ऐलान है. जिसको लेकर पूरे दिल्ली में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. पूरे जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाके को छावनी बना दिया है. किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है.

उधर विपक्ष का आंदोलन बीते कई दिनों से जारी है. कांग्रेस, सपा , टीएमसी समेत बड़ी संख्या में पार्टियों के नेताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. आज भी इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा प्रदर्शन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 328.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश, पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग, डिजिटल कंटेंट, हाइपरलोकल जर्नलिज्म और न्यूज़ प्रोडक्शन में लंबे समय तक काम किया है. अनुभव राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में रहा है. प्रिंट, डिजिटल, टीवी और वीडियो कंटेंट के लिए काम किया है और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों को अपनाया है.
वर्तमान में डिजिटल न्यूज़ और कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय. तथ्य आधारित, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखता हूं और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने को प्राथमिकता. ईटीवी, पी7, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), वन इंडिया (हिंदी ), पॉकेट एफएम (क्रिएटिव राइटर), वर्तमान में एबीपी न्यूज़ (हिंदी ) में कंसल्टेंट कार्यरत. इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मऊ, मुरादाबाद में फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget