एक्सप्लोरर

बिहार: मुजफ्फरपुर के रिमांड होम में लड़कियों के यौन शोषण पर तेजस्वी ने पूछा- नीतीश कुमार चुप क्यों हैं?

मुजफ्फरपुर के एक हॉस्टल में हुए कथित यौन शौषण का खुलासा समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जाने वाली संस्थाओं की सोशल ऑडिट रिपोर्ट से हुआ है. पुलिस को रिमांड होम में काम कर रही महिला और एक अज्ञात शख्स की तलाश है जो लड़कियों को यौन शोषण के लिए मजबूर करता था.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फपुर में रिमांड होम से जुड़े एक बालिका गृह (हॉस्टल) में लड़कियों से यौन शोषण का मामला सामने आया है. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और कोशिश के सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ. इसी रिपोर्ट को आधार पर जिला प्रशासन ने हॉस्टल के संचालक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कल हॉस्टल का भी दौरा किया. यौन शोषण के मामले में शहर के कई नामी लोगों के जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं.

दरअसल पूरे मामले का खुलासा समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जाने वाली संस्थाओं की सोशल ऑडिट रिपोर्ट से हुआ है. रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर के इस बालिका गृह के काम-काज के तरीकों पर कई गंभीर सवाल उठाए गए और यौन शोषण की बात कही गई. रिपोर्ट में इस बालिका गृह का संचालन करने वाले एनजीओ के खिलाफ तत्काल कानूनी प्रक्रिया शुरु करने और गहन छानबीन के साथ करेक्टिव एक्शन लेने की सलाह दी गई. जिसके बाद अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर पूरी पड़ताल शुरू की गई.

पुलिस को रिमांड होम में काम कर रही महिला और एक अज्ञात शख्स की तलाश है जो लड़कियों को यौन शोषण के लिए मजबूर करता था. पीड़ित लड़कियों ने बंद कमरे में आरोपियों की पहचान बतायी है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. जिला प्रशासन और पुलिस नें यहां की सभी लड़कियों को राज्य के दूसरे बालिका गृह में शिफ्ट कर दिया है.

बिहार की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

बालिका गृह में हुई लड़कियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में सुशील मोदी और नीतीश कुमार गंभीर चुप्पी क्यों साधे हुए है? किन-किन मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के यहां नाबालिग लड़कियों को भेजा जाता था, ये खुलासा करने में किसका डर है? इसलिए की सत्ताधारी दलों के दिग्गज नेताओं के नाम सुनने मे आ रहे है.''

यौन उत्पीड़न का ये मामला तूल पकड़ता नज़र आ रहा है. आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और तीन अन्य सदस्यों भी मुजफ्फरपुर पहुंचे और प्रशासन के साथ बैठक करके पूरे हालात का जायजा लिया.

नीतीश के शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं अधिकारी, मोतिहारी कलेक्ट्रेट में चली शराब पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget