एक्सप्लोरर

मायावती के ईवीएम में छेड़छाड़ वाले बयान को मिला सपा-कांग्रेस और AAP का साथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद बीएसपी ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आज आरोप लगाया. इसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस संबंध में जांच की मांग की लेकिन चुनाव आयोग ने कहा कि इस आरोप का कोई आधार नहीं है.

बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव परिणाम हैरान करने वाले और किसी के भी गले से उतरने वाले नहीं है. ऐसा लगता है कि ईवीएम ने बीजेपी के अलावा किसी अन्य पार्टी के लिए डाले गए मत स्वीकार ही नहीं किए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आम चर्चा का विषय है कि यदि किसी अन्य पार्टी के लिए कोई बटन दबाया गया होगा, तो वोट बीजेपी के समर्थन में ही पड़ा होगा.’’ उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वे परिणाम रोककर पारंपरिक बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके फिर से चुनाव कराए.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने पर कहा ‘‘अगर ईवीएम पर सवाल उठा है तो सरकार को सोचना चाहिये. मैं भी बूथ की समीक्षा करूंगा. मगर अगर सवाल उठे हैं तो सरकार को जांच करा लेनी चाहिये.’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘किसी विपक्षी पार्टी की एक वरिष्ठ नेता ने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया और उत्तर प्रदेश में उपयोग में लायी गयी ईवीएम की भी निष्पक्षता पर गंभीर और मौजूं सवाल खड़े किए हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे उनके संदेह ठोस हो या बेबुनियाद, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, ईमानदारी पर सभी तरह का संदेह मिटाने के लिए इस मामले का चुनाव आयोग द्वारा समाधान किया जाना चाहिए. चुनाव प्रक्रिया हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं को बरकरार रखने का आधार है. ’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें पक्का विश्वास है कि चुनाव आयोग आपत्तियों पर गौर करेगा और मायावतीजी द्वारा उठाए जाने के बाद लोगों के बीच जो संदेह फैला है, उसे दूर करेगा, ’’

हालांकि चुनाव आयोग ने मायावती से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनावों में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया गया. आयोग को आपके लगाए आरोपों का कोई आधार नजर नहीं आता और आपके पत्र में किया अनुरोध कानूनी रूप से मानने योग्य नहीं है.’’

मायावती की मांग का आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन पार्टी नेता संजय सिंह ने ABP न्यूज ने कहा चुनाव आयोग मायावती के आरोपों की गंभीरता से जांच करे. संजय सिंह ने कहा है कि उनके पास कोई प्रमाण नहीं है लेकिन पंजाब में आप के कई उम्मीदवारों ने ईवीएम को लेकर शिकायत की है. संजय ने कहा कि उम्मीदों से उलट परिणाम आए जो हैरान करने वाले हैं. हार की समीक्षा करेंगें. गलतियों को सुधरेंगे. हार की जिम्मेदारी सामूहिक है. लेकिन सकारात्मक पहलू ये है कि पहले विधानसभा चुनाव में हमें 24% मत मिला है, हम मुख्य विपक्षी दल हैं. पांच साल मिहनत करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget