एक्सप्लोरर

न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे के बाद कई ट्रेनें हुईं रद्द, कई के मार्ग में हुआ परिवर्तन

रायबरेली के पास बुधवार की सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया और उत्तर रेलवे ने पांच ट्रेनें पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द कर दीं जबकि नौ अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया.

लखनऊ: रायबरेली के पास बुधवार की सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया और उत्तर रेलवे ने पांच ट्रेनें पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द कर दीं जबकि नौ अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया. उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा प्रयाग बरेली यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है. वहीं लखनऊ इलाहाबाद गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस और कानपुर प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है उनमें प्रतापगढ़ कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, सहारनपुर इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस, देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, संगरौली बरेली त्रिवेणी एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल, वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस तथा इलाहाबाद लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार पटरियों पर से डिब्बे हटाने तथा राहत बचाव का काम जारी है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी कर्मचारियों की टीम भी घटनास्थल पर काम कर रही है. रेलवे अधिकारी अभी यह नहीं बता पा रहे हैं कि रेल यातायात कितनी देर में सामान्य हो पायेगा. गौरतलब है कि बुधवार सुबह करीब छह बजे रायबरेली के निकट हरचन्दपुर के बाबापुर के पास मालदा टाउन से नयी दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस 14003 ट्रेन के इंजन और नौ डिब्बे पटरी से उतर गये. हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गयी और करीब 35 यात्री घायल हो गये हैं. घायलों में से नौ की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिरंगा फहराने के लिए जेल...' रांका और सौरव दास पर संजय सिंह का बयान
'तिरंगा फहराने के लिए जेल...' रांका और सौरव दास पर संजय सिंह का बयान
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
सूखे के बीच महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी 44 नई गाड़ियां, 4 करोड़ की कार भी शामिल
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget