एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार और रेलवे के बीच टकराव का खामियाजा भुगत रहे हैं प्रवासी मजदूर, कुर्ला रेलवे स्टेशन इकट्ठा हुई भीड़

महाराष्ट्र सरकार और भारतीय रेलवे के बीच टकराव का खामियाजा प्रवासी मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है. मंगलवार शाम को सरकार ने हजारों मजदूरों को मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से लाकर कुर्ला रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया.

कोरोना वायरस के संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र नंबर एक पर है. इसकी राजधानी मुंबई में लगातार मामले बढ़ रहे हैं फिर भी मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कुर्ला टर्मिनस के बाहर मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में लोगों भी देखने को मिली. ये भीड़ पहले की भीड़ तरह नहीं थी. पहले की भीड़ तो बिना किसी के नेतृत्व में इकट्ठा होकर पहुंच रही थी. इसमें प्रवासी मजदूर और कामगार शामिल थे. लेकिन कुर्ला टर्मिनस पर इकट्ठा हुई भीड़ संयोजित तरीके से सरकार ने पहुंचाई है.

कुर्ला टर्मिनस पर इकट्ठा हुए लोग मुंबई बेस्ट की बसों में धारावी और शहर के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचाए गए. ऐसा करने का आदेश सरकार था. यहां लोग 10 से 15 घंटे और इससे भी ज्यादा वक्त से स्टेशन के बाहर बैठें हैं और अपनी बारी और श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार और केंद्र की रेलवे जिस तरीके से एक दूसरे से भिड़ रहे हैं, उसका खामियाजा अब आम लोग भुगत रहे हैं.

प्रवासी मजदूरों को जल्द निकालना चाहती है सरकार

मुंबई के धारावी सहित अलग-अलग हिस्सों से जिस तरह से बसें भरकर लोगों को स्टेशन पहुंचाया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि मुंबई का प्रशासन अब कैसे भी मुंबई की भीड़ कम करने में लगा है. अब तक फॉर्म भर कर वेटिंग के बाद लोगों को मुंबई से निकाला जा रहा था, पर अब तो स्थिति ऐसी हो गई है कि सरकार कैसे भी लोगों को शहर से निकालने के तैयार बैठी है.

स्टेशन के बाहर लगा मजदूरों का जमावड़ा

कुर्ला रेलवे स्टेशन पर फंसे लोगों का कहना है कि दिन में धारावी में ऐलान किया गया था कि जो भी व्यक्ति फॉर्म नहीं भर पाया है और जो यहां से जाना जाता है, वह जा सकता है. इस ऐलान के कुछ मिनटों बाद लोगों की भीड़ बसों में चढ़ने लगी. जो भी शख्स जितना सामान अपने पा रख सकता था, वह लेकर आया और अपने परिवार के साथ बस में बैठना शुरू हो गए. तेज धूप में लोग इंतजार करने के बाद शाम को रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां भी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. स्टेशन के बाहर फर्श पर छोटे-छोटे बच्चे सो रहे हैं. कुछ लोगों को खाने के लिए कुछ मिल गया है, तो कई लोग भूखे-प्यासे बैठे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

मानसून की दस्तक से पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

जम्मू कश्मीर में घोड़ा हुआ कोरोना वायरस का शिकार, प्रशासन ने मालिक सहित किया क्वारंटीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget