एक्सप्लोरर

मानसून की दस्तक से पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों को दिए ये निर्देश

महाराष्ट्र में अगले महीने तक मानसून पहुंच जाएगा. मानसून के प्रभावों से बचने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सहित इससे संबंधित कई सरकारी अधिकारी शामिल हुए.

महाराष्ट्र में मानसून बस अब कुछ दिनों की दूरी पर है. हर साल बारिश में मुंबई में बेहद खराब स्थिति हो जाती है. पिछले साल राज्य में बाढ़ भी आई थी. कोरोना वायरस की चुनौती बीच आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में तैयारियों, चुनौतियों और संभावनाओं के ऊपर चर्चा की गई. इसमें कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहे.

मानसून की दस्तक से पहले हो रही तैयारियों और मानसून के दौरान कम से कम क्षति को लेकर हुई इस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री विजय वाडेट्टीवार, राज्य के चीफ सेक्रेट्री, मुंबई की म्युनिसिपल कमिश्नर और रेलवे, नेवी, आर्मी, एयरफोर्स, कोस्ट गार्ड और दूसरे सरकारी विभाग के तमाम महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहें, जिन्होंने इस वीडियो कांफ्रेंस में तमाम तैयारियां और संभावित चुनौतियों के ऊपर बात की.

मंत्री और अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस के बीच में आगामी मानसून में संक्रमण बीमारियों के बढ़ने की संभावना और ज्यादा रहेगी. अधिकारियों को समय रहते आपस में संपर्क बनाए रखने और एजेंसियों के बीच सामंजस्य के साथ उन उपायों की तैयारियां कर लेनी चाहिए ताकि इनसे होने वाली संभावित बीमारियों को रोकने में सहूलियत हो.

पिछले साल हुआ था भारी नुकसान

गौरतलब है कि पिछले साल महाराष्ट्र में मानसून ने बहुत ज्यादा हानि पहुंचाई थी. सांगली, सातारा, कोल्हापुर जैसे जिलों में बाढ़ के चलते बहुत सारी फसल धनसंपदा और लोगों की क्षति हुई थी. मुंबई के नजदीक बदलापुर में महालक्ष्मी एक्सप्रेस पानी के बीच फंस गई थी और मानसून के दौरान मुंबई शहर कई बार पानी में डूब था. पिछले साल की घटनाओं के बाद इस साल सरकार पहले से ही कमर कस चुकी है. मुख्यमंत्री की तरफ से बैठकों का दौर जारी है कोशिश है कि इस बार मानसून महाराष्ट्र में ज्यादा क्षति ना हो.

ये भी पढ़ें-

भोपाल: बुधवार से सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी अलग-अलग दुकानें

लॉकडाउन में एक और एक्टर ने की खुदकुशी, प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget