एक्सप्लोरर

10 साल पुराना ड्राइवर लाखों का माल लेकर फरार, मेरठ पुलिस ने कानपुर से माल किया बरामद

सर्राफा कारोबारी का विश्वासपात्र ड्राइवर आठ दिन पहले दिल्ली से लाखों का माल, कैश और कार लेकर फरार हो गया. कारोबारी ने मेरठ पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई तो पुलिस ने केस दर्ज करके कानपुर से माल की बरामदगी की है और आरोपी ड्राइवर के साले को गिरफ्तार किया है.

मेरठ: सर्राफा कारोबारी का विश्वासपात्र ड्राइवर आठ दिन पहले दिल्ली से लाखों का माल, कैश और कार लेकर फरार हो गया. कारोबारी ने मेरठ पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई तो पुलिस ने केस दर्ज करके कानपुर से माल की बरामदगी की है और आरोपी ड्राइवर के साले को गिरफ्तार किया है. 43 किलो चांदी, 19 लाख कैश और कार लेकर ड्राइवर हुआ फरार मेरठ के सर्राफा कारोबारी संजय गोयल 26 जुलाई 2018 को चांदनी चौक दिल्ली में थोक सर्राफा बाजार कूंचा महाजनी में खरीदारी करने गये थे. उनके साथ उनकी कार का ड्राइवर सुनील कुमार भी था. संजय ने बाजार से करीब 43 किलो चांदी के जेवरात और मूर्तियां खरीदी और सभी सामान को कार में रखवा दिया. कार में रखे एक बैग में संजय ने 19 लाख रूपये की रकम भी रखी हुई थी. कार को पार्किंग में खड़ा करने के लिए संजय ने सुनील से कहा और फिर से कूंचा महाजनी बाजार में चले गये. एक घंटे बाद जब उन्होने ड्राइवर सुनील को फोन किया तो उसका फोन बंद आया. 10 साल पुराना ड्राइवर लाखों का माल लेकर फरार, मेरठ पुलिस ने कानपुर से माल किया बरामद संजय शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन न तो सुनील का फोन नंबर खुला और न ही सुनील लौटकर वापस आया. संजय समझ गये कि उनके ड्राइवर ने माल और रकम के लालच में उनके साथ धोखा कर दिया है. मददगार बनी मेरठ पुलिस संजय ने सुनील की खोज के लिए उन्होने उसकी रिश्तेदारियों में तलाश शुरू की. मगर कोई नतीजा नही निकला. संजय ने मेरठ के पुलिस अफसरों को अपने साथ हुई वारदात कह सुनाई और उनसे माल की बरामदगी के लिए मदद मांगी. अफसरों के आदेश पर मेरठ के देहली गेट थाने में संजय की तहरीर पर 1 अगस्त 2018 को केस दर्ज कर लिया गया और थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी. मोबाइल सर्विलांस के जरिये मिली धोखेबाज सुनील की लोकेशन 24 घंटे सर्विलांस खंगालने के बाद सुनील की लोकेशन कानपुर में मिली. पुलिस को यह बताया गया था कि कानपुर में सुनील का ससुराल है. थाना प्रभारी विजय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कानपुर देहात के हाथीपुर गांव में छापा मारा तो गायब किया गया चांदी का सारा सामान और उड़ाई गई कार सुनील की ससुराल से बरामद हो गयी. साथ ही बरामद हुए 19 लाख रूपये कैश में कुछ रूपये कम मिले है. पुलिस ने सुनील के साले राहुल को कार और माल के साथ गिरफ्तार किया है. मगर सुनील अभी तक फरार है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस सुनील का पीछा कर रही है. 10 साल पुराना यकीन पल भर में चकनाचूर संजय गोयल ने पुलिस को बताया कि सुनील उनके पास 10 साल से ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है. उसकी विश्वसनीयता को लेकर उन्हें किसी तरह का शक-शुबहा नहीं था. वह सैंकड़ो बार लाखों रूपये लेकर उसके साथ माल खरीदने जा चुके हैं. इसलिए उसकी निष्ठा पर सवाल खड़े नही किये जा सकते थे. मगर उसने माल और रकम के लिए पल भर में 10 साल पुराना नौकर-मालिक का रिश्ता और विश्वास तोड़ दिया. माल की बरामदगी के बाद संजय चाहते हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो. इस घटना से उनका पूरा परिवार सुनील की भूमिका को लेकर स्तब्ध है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक ने यूपी में 'अघोषित बिजली कटौती' का किया जिक्र, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
BJP विधायक ने यूपी में 'अघोषित बिजली कटौती' का किया जिक्र, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
रामपुर में गर्मी ने लोगों को घरों में किया कैद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
रामपुर में गर्मी ने लोगों को घरों में किया कैद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू, अमरावती सबसे गर्म शहर, कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू, अमरावती सबसे गर्म शहर, कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट
Maihar News: मैहर में तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, एक साल से फरार 72 वर्षीय पति गिरफ्तार
मैहर में तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, एक साल से फरार 72 वर्षीय पति गिरफ्तार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani
Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
Hezbollah Drones: किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
Embed widget