एक्सप्लोरर

मुलायम की गैरमौजूदगी में अखिलेश ने पेश किया लोकलुभावन घोषणापत्र

नई दिल्ली: अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी संरक्षण मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में उत्तर प्रदेश का घोषणापत्र जारी कर दिया. अखिलेश ने चुनाव में जनता को लुभाने के लिए लोकलुभावन घोषणापत्र जारी किया.

घोषणापत्र के कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के ना आने से अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें पिता का आशीर्वाद है. लेकिन अब मुलायम की गैरमौजूदगी से मुलायम के अखिलेश को दिए 'सियासी आशीर्वाद' पर सवाल खड़े हो गए हैं.

आपको बता दें कि घोषणापत्र कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुलायम सिंह के आने का इंतजार किया गया. मुलायम सिंह यादव के इंतजार की वजह से कार्यक्रम थोड़ा लेट भी हो गया. कार्यक्रम शुरू होने से पहले आजम खान को मुलायम सिंह के घर उन्हें लाने के लिए भेजा गया था. करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद भी जब मुलायम नहीं पहुंचे तब अखिलेश ने घोषणापत्र जारी किया.

यहां प्वाइंट टू प्वाइंट पढ़ें अखिलेश यादव का घोषणा पत्र
  • कुपोषित बच्चों को हर महीने एक लीटर घी और एक किलो मिल्क पावडर दिया जाएगा
  • 25 जनपदों को फोर लोन सड़क से जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा
  • 108 की तर्ज पर गरीब किसान के बीमार जानवरों के लिए एंबुलेंस
  • महिलाओं को बस किराए में 50% छूट दी जाएगी
  • अगली बार सरकार आएगी तो मेट्रो से ही बजट पेश करने का मौका मिलेगा
  • लखनऊ के साथ-साथ आगरा, कानपुर, वाराणसी, मेरठ में भी मेट्रो लाएंगे
  • गरीब महिलाओं को जल्दी खाना बनाने के लिए प्रेशर कूकर दिया जाएगा
  • समाजवादी किसान कोष जिससे किसानों की समस्याओं का निदान किया जाएगा
  • समाजवादी पेंशन सीधे खाते में देने के काम को आगे बढ़ाएंगे
  • एक करोड़ चालीस लाख लोगों ने समाजवादी स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, इन लोगों ने ही वोट दिया तो 300 सीटें तय हैं
  • डिजिटल इंडिया की बात करने वालों को बताना चाहिए डिजिटल इंडिया के लिए क्या किया
  • अगर फोन से बैंकिग हो सकती है हो तो समाजवादी लैपटॉप से बैंकिग क्यों नहीं हो सकती
  • गरीबों के लिए निशुल्क गेह और चावल का वितरण होगा
  • समाजवादी किसान कोष जिससे किसानों की समस्याओं का निदान किया जाएगा
  • केंद्र सरकार ने कई बार यूपी को बर्बाद करने की कोशिश की
  • 'अच्छे दिन' की परिभाषा क्या है? जनता को नहीं तो हमें ही बता दो
  • अखिलेश यादव घोषणा पत्र कार्यक्रम में भाषण दे रहे हैं लेकिन मुलायम सिंह की कुर्सी खाली है
  • स्टार्टअप योजना लागू करेगी समाजवादी सरकार
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड एज होम बनाए जाएंगे
  • ट्रैफिक के स्थायी समाधान के लिए होगी व्यवस्था
  • एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी
  • चौकीदारों और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा
  • प्राइमरी स्कूलों के लिए बहुत काम किया है, आगे भी बहुत काम करना है
  • शायद ही किसी सरकार ने बच्चों के लिए इतना काम किया हो जितना समाजवादी सरकार ने किया है
  • एक करोड़ लोगों को हर महीने एक हजार रुपये पेशन
  • जो हमें वोट नहीं देना चाहते वो अगर हमारी बनायी सड़क पर चल लेंगे तो खुद साइकिल का बटन दबाएंगे
  • मैं अपना काम जिले वार बता सकता हूं
  • चुनाव के चलते हो सकता है बजट में यूपी के लिए कुछ घोषणा हो-  अखिलेश यादव
  • 'अच्छे दिन' का नारा देने वाले तीन साल बाद बताएं क्या विकास किया?
  • लोग समीकरण बना रहे हैं, बहुत से दल हैं जिनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है
  • जो बात पिछले घोषणापत्र में नहीं थी हमने उस काम को भी किया
  • आज एक बात तो साफ है हम सब आने वाले समय में मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने वाले है
  •  घोषणापत्र कार्यक्रम के लिए मुलायम सिंह यादव को लेने गए आजम खान
  •  समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र कार्यक्रम में अखिलेश यादव भाषण दे रहे हैं
  • अखिलेश यादव मंच पर पहुंच चुके हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव अभी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह को कार्यक्रम में लाने के लिए आजम खान को भेजा गया है.
  • अभी मंच पर अखिलेश यादव राजा राम पांडेय, रमूवलिया, किरणमयी नंदा, डिम्पल यादव, अरविंद गोप, एसपी सिंह, अभिषेक मिश्रा, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री मोदी और मायावती पर जमकर बसरे अखिलेश घोषणापत्र के पेश करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और मायावती पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा, ''जैसे-जैसे दिन देखने थे देख लिए, बहुत कम दिनों में देख लिए. अच्छे दिन वालों सीएम भी उनका इंतजार कर रहा है. जनता को नहीं बताते कम से कम हमें तो बता दो कि अच्छे दिन कब आएंगे.'' अखिलेश ने कहा, ''केंद्र सरकार ने हमेशा यूपी को बर्बाद करने की कोशिश की है. अभी चुनाव आने वाले हैं हो सकता है इसमें यूपी के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर दी जाएं.'' मायावती पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, ''पत्थर वाली सरकार बहुत टीवी पर दिख रही है आजकल. सोचो टीवी पत्थर से टकराएगी तो क्या होगा. वो पत्थर जो लखनऊ नोएडा में लगे हैं याद दिलाते हैं अगर सरकार गई तो इससे बड़े हाथी लगा दिए जाएंगे.' एसपी और कांग्रेस में गठबंधन तय- सूत्र उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील फाइनल होने की खबर हैं. सू्त्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें देने पर दोनों पार्टियां सहमत हो गई है. आज अखिलेश यादव लखनऊ में गठबंधन का एलान का कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान: सपा चीफ अखिलेश यादव, सीएम योगी के 'हिन्दुओं के वोट कटे' वाले बयान पर किया पलटवार
रामलीला मैदान: सपा चीफ अखिलेश यादव, सीएम योगी के 'हिन्दुओं के वोट कटे' वाले बयान पर किया पलटवार
पंजाब- हरियाणा से कांग्रेस की रैली में जा रहीं गाड़ियों से भारी जाम, सोनीपत में रैंग रहे वाहन
पंजाब- हरियाणा से कांग्रेस की रैली में जा रहीं गाड़ियों से भारी जाम, सोनीपत में रैंग रहे वाहन
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget