एक्सप्लोरर

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा 'संत रविदास मंदिर', निर्माण के लिए खट्टर सरकार ने दी पांच एकड़ जमीन

जननायक जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में संत रविदास का मंदिर बनाने का वादा किया था. इस मंदिर के निर्माण के लिए खट्टर सरकार ने पांच एकड़ जमीन देने का फैसला किया है.

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संत रविदास का बड़ा मंदिर बनाने जा रही है. प्रदेश सरकार ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संत रविदास का धाम बनाने का फैसला लिया है और इसके लिए सरकार ने पांच एकड़ जमीन देने का फैसला किया है. हरियाणा सरकार का दावा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा संत रविदास का मंदिर होगा.

दरअसल संत रविदास का मंदिर बनवाने का वादा पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जेजेपी के घोषणापत्र में भी शामिल था. पिछले साल दिल्ली में संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने का विरोध करते हुए जेजेपी नेता दुष्यन्त चौटाला ने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों की आस्था और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उनसे वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आए तो संत रविदास का भव्य मंदिर बनवाएंगे.

जेजेपी नेताओं के मुताबिक हरियाणा सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों से किए वादे को पूरा करने की दिशा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. सरकार के इस फैसले का जेजेपी नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष रूप से आभार जताया.

गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने कहा, "महान संत रविदास ने सदैव मानव हित में अपने जीवन को समर्पित कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया था." उन्होंने कहा, "ऐसे महान संत की स्मृति में प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर उनका भव्य मंदिर बनाने का फैसला लिया है जो कि ऐतिहासिक है."

वहीं नरवाना से जेजेपी विधायक रामनिवास वाल्मीकि ने कहा, "जिस तरह से जननायक चौधरी देवीलाल छत्तीस बिरादरी के लोगों को एक साथ लेकर चलते थे, उसी तरह प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन की सरकार और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी प्रदेश में छत्तीस बिरादरी का एक समान विकास कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें

लालू यादव से मिलने पहुंचे JDU के MLC जावेद इकबाल, सियासी गलियारों में हलचल बढ़ी मध्यप्रदेश: बीजेपी के 40 साल पुराने नेता ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफे के पीछे बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget