एक्सप्लोरर

CAA, NRC, NPR के खिलाफ बिहार यात्रा पर निकले कन्हैया कुमार, 38 जिलों में रैली करेंगे

कन्हैया कुमार ने पटना के गांधी मैदान से इस यात्रा की शुरुआत कीये यात्रा एक महीने तक चलेगी, कन्हैया 38 जिलों में रैली करेंगे

पटना: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ बिहार यात्रा पर निकले हैं. आज पटना के गांधी मैदान से उन्होंने ये यात्रा शुरू की. कन्हैया कुमार की ये यात्रा पूरे एक महीने तक चलेगी. वे एक महीने में बिहार के सभी 38 जिलों में घूमकर रैली करेंगे. किसी पार्टी की तरफ से नहीं बल्कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर विरोधी मोर्चा के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है.

कन्हैया कुमार न कहा कि सीएए पर सरकार भ्रम फैला रही है लेकिन नक़ाब जल्द हटेगा. साथ ही सवाल उठाया कि बीजेपी अनुराग ठाकुर और जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित देवेंदर सिंह पर देशद्रोह का मुक़दमा क्यों नहीं किया गया? उन्होंने सवाल किया कि 1999 में जब बीजेपी की सरकार बनी तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे. साल 2003 में ही नागरिकता संशोधन पास कर दिया गया था तो फिर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून क्यों लाना पड़ा? उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि असम में एनआरसी में हुआ तो पाया गया कि जिन 19 लाख लोगों का नाम बाहर हुआ उसमें करीब 15 लाख लोग गैरमुस्लिम हैं. तब बीजेपी को लगा कि इससे तो हिंदू दुखी हो जाएंगे, हिंदू हृदय सम्राट का जो नकाब है वो हट जाएगा.

कानून के हिसाब से CAA की कोई जरूरत ही नहीं- कन्हैया

कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारा कानून पहले से ही हर किसी को नागरिकता देने की बात करता है. कोई भी व्यक्ति भारत मे आकर शरण मांगेगा तो उसको शरण दी जाएगी. हमारे कानून पर भरोसा जताएगा, संविधान पर भरोसा जताएगा तो उसे नागरिकता दी जाएगी, ऐसा कानून पहले से था. सिर्फ भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए CAA का पासा फेंका गया है. हमारे कानून के हिसाब से CAA की कोई जरूरत ही नहीं है.

छात्र नेता ने कहा कि 2003 के कानून के हिसाब से पहले NPR होगा. जब नोटबंदी हुई थी तो उसमें कहा गया था कि काला धन समाप्त होगा. जिन लोगों का नोटबंदी का विरोध किया तो उन्हें कहा गया कि वह कालेधन का समर्थन कर रहे हैं. उसी तरह से आज कहा जा रहा है.

अनुराग ठाकुर पर देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं?

शरज़ील इमाम की भड़काऊ भाषण देने के आरोप में हुई गिरफ़्तारी पर कन्हैया ने सवाल उठाया. कन्हैया ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने भरी सभा मे गोली मारने की खुलेआम धमकी दी तो इलेक्शन कमीशन ने उनके खिलाफ एक्शन लिया. उन पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं किया गया. देवेंदर सिंह जो कि पुलवामा अटैक में आतंकवादियों के साथ देते पकड़े गए तो उन पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं दायर किया गया?

कन्हैया कुमार ने कहा कि शरजील के साथ उनके से वैचारिक मतभेद हैं. आप उनके भाषणों को सुन लीजिए, वे हमारे खिलाफ भी भाषण देते हैं. लेकिन कानून की बात करें तो जो सही चीज़ है उसी की बात करनी चाहिए. देश में किसी को भी हिंसा भड़काने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा, ''देशद्रोह के आरोप मेरे ऊपर भी लगे. मेरे वीडियो तोड़ मरोड़ के पेश किए गए, चार साल हो गए हैं. अभी तक उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.''

इसके आगे कन्हैया ने कहा, ''कहा यह जाता है कि अरविंद केजरीवाल परमिशन नहीं दे रहे हैं. जब देशद्रोह बनता ही नहीं है तो देशद्रोह कैसे दे दिया जाएगा. एक बात स्पष्ट है कि कोई इंसान भड़काऊ भाषण देता है तो उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमे हो सकते है. अभी कर्नाटक में स्कूली बच्चों पर देशद्रोह लगा दिया गया है. मैं कहना चाहता हूं कि देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा तो यह हमारे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है.''

शरजील इमाम पर निष्पक्ष होकर पुलिस जांच करे- कन्हैया कुमार

शरजील इमाम की गिरफ़्तारी पर कन्हैया ने कहा कि पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की अपेक्षा है. मैं कानून का समर्थक व्यक्ति हूं. मुझे इस देश के न्याय पर भरोसा है और तमाम आरोपों के बावजूद मुझे इस बात की उम्मीद है कि पुलिस बिना राजनैतिक दवाब के, सत्ता में बैठी हुई पार्टी को चुनावी लाभ पहुंचाने के ख्याल से नहीं बल्कि क्या सही है, क्या गलत है इसकी पूर्ण जांच करेगी. दूध का दूध,पानी का पानी हो जाएगा.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget