गोरखपुर: पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी जनता, यूपी में निकालेंगे 74 सीटें- जेपी नड्डा
बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने गोरखपुर में दावा किया कि पार्टी सूबे में 74 सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने और क्या कहा जानिए इस खबर में.

गोरखपुरः मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में 13 लोकसभा क्षेत्रों की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. इस अवसर पर बैठक के बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि यूपी का वातावरण बता रहा है कि जनता ने नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है. एकतरफा मत डालने वाले हैं. उनका कहना है कि प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन में जो सरगर्मियां देखने को मिली है, वो स्पष्ट बताता है कि लोगों ने भाजपा के पक्ष में मन बनाया है.
जेपी नड्डा ने कहा कि वे कह सकते हैं कि इस बार 73 नहीं 74 सीटें भाजपा जीतकर आएगी. जमीनी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. फेज के आधार पर तैयारियों की योजना बनी है. जमीनी स्तर पर जो तैयारियां हुईं हैं. उसके हिसाब से जो वातावरण है उस हिसाब से हम तैयारियों का खाका तैयार कर रहे हैं. ये एक-दो दिन की एक्सरसाइज नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से लम्बी एक्सरसाइज जमीनी स्तर पर हुई है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी समाज के वर्ग भाजपा में शामिल होने का आतुर हैं. ये इस बात को बताता है कि किस प्रकार से भाजपा के पक्ष में माहौल है. नड्डा ने कहा कि यहां की कुछ सीटों का विषय है उस पर जल्द ही फैसले होंगे. यहां की भी कुछ सीटें रह गई हैं उस पर भी फेज वाइज सीटों को जल्द ही घोषित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यहां पर भी जो कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई है उससे भी मैं ये देखता हूं कि मोदी जी और भाजपा को यशस्वी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. गोरखपुर के बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा के 13 लोकसभा क्षेत्र के संयोजक, प्रभारी और विस्तारकों को विशेष रूप से बैठक में बुलाया गया है. लोकसभा चुनाव के पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है.
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर
बिना वीजा के वृन्दावन में रह रहा इटली का नागरिक गिरफ्तार, 2015 में आया था भारत
लापरवाहीः मोर्चरी में रखने के बाद फिर चलने लगी मुर्दे की सांसें, परिजनों ने अस्पताल पर किया हंगामा






















