एक्सप्लोरर

अनलॉक में रेवेन्यू के साथ-साथ कैसे बढ़े कोरोना के मामले, पढ़ें ये रिपोर्ट

जून की शुरूआत में यूपी में कोरोना के कुल मामले जहां 8,300 के आसपास थे वहीं जून खत्म होते होते इसमें तीन गुना का इजाफा हुआ और मामले तकरीबन 24,000 तक पहुंच गए.

लखनऊ: महामारी कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियां रुक गई थी. इसका असर ये हुआ कि सरकार का खजाना खाली होता चला गया और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. इसी कारण अनलॉक की शुरुआत की गई. अनलॉक-1 में आर्थिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी तो सरकार का खाली होता खजाना भी भरने लगा. जून महीने में उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व प्राप्ति का जो लक्ष्य रखा था, उसका 61 फीसदी हासिल कर लिया. बता दें कि जून में प्रदेश सरकार को 8,848 करोड़ रेवेन्यू के तौर पर मिला. एक तरफ जहां अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली. जून की शुरूआत में यूपी में कोरोना के कुल मामले जहां 8,300 के आसपास थे वहीं जून खत्म होते होते इसमें तीन गुना का इजाफा हुआ. और मामले तकरीबन 24,000 तक पहुंच गए.

वित्तीय वर्ष 2020-21 में पेश किया भारी-भरकम बजट यूपी सरकार ने फरवरी महीने में वित्तीय वर्ष 2020-21 का जो बजट पेश किया वो अब तक राज्य के इतिहास का सबसे भारी भरकम बजट था. ये बजट लगभग 5 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा का था. इसमें वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीने अप्रैल मई और जून का रेवेन्यू का टारगेट 41,602 करोड़ रखा गया था, लेकिन किसे पता था कि इसी बीच कोरोना जैसी महामारी आ जाएगी और सबकुछ ठप सा हो जाएगा. यहीं वजह रही कि लगातार राज्स्व की प्राप्ति में कमी होती गई. इन तीन महीनों में अप्रैल में लगभग 2 हजार करोड़, मई में तकरीबन 5 हजार करोड़ और जून में लगभग 8,848 करोड़ रेवेन्यू ही सरकार के खाते में आया. यानि कुल 15,716 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई जो लक्ष्य का महज 38 फीसदी ही रहा.

जब अनलॉक की शुरुआत हुई तो जून महीने में सबसे ज्यादा 8848 करोड़ रेवेन्यू मिला, जो लक्ष्य 14447 करोड़ के मुकाबले 61 फीसदी रहा. इसमें भी सबसे ज्यादा जीएसटी और आबकारी विभाग से मिले टैक्स ने सरकार के खजाने को भरने में मदद की. आबकारी का जून महीने का रेवेन्यू का लक्ष्य तकरीबन 3700 करोड़ का था जिसमें से लगभग 2500 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई. हालांकि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि राजस्व प्राप्ति का जो लक्ष्य सरकार ने तय किया था अभी तो उसका आधा भी हासिल नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में टैक्स कलेक्शन और बेहतर होगा.

जानकारों की मानें तो सरकार को जब टैक्स के रूप में रेवेन्यू मिलता है तो इसका सीधा फायदा आम लोगों को होता है. मसलन अपना खजाना भरने के लिए सरकार कोई नए टैक्स नहीं लगाती, सरकारी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन धारियों को पेंशन समय पर मिलती है. खास तौर से उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं. विकास की जो योजनाएं चलती हैं उनमें व्यवधान नहीं होता, इसिलिए फोकस ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्ति पर है.

हालांकि इस दौरान कोरोना के मामलों में भी इजाफा देखा गया. इन मामलों के बढ़ने के पीछे एक वजह लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ना भी है. जून के पहले हफ्ते तक जहां तकरीबन 5 से 6 हजार जांच ही होती थी तो वहीं जून खत्म होते होते 28,000 के पार ये जांच पहुंच गई. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे कहीं ना कहीं आम लोगों की लापरवाही भी एक बड़ी वजह है. लोग सरकार की गाइलाइंस को फॉलो नहीं कर रहे हैं. मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग को भी नहीं मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी में 28 हजार के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 809 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Thane News: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
ठाणे: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget