एक्सप्लोरर

प्यार से किया इंकार तो चाकुओं से गोद कर छात्रा को मार डाला

एकतरफा इश्क में नाकाम एक सिरफिरे युवक द्वारा ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा पर चाकुओं से वार कर उसे मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस वारदात में छात्रा की बड़ी बहन को भी चोट आई है.

इलाहाबाद: एकतरफा इश्क में नाकाम एक सिरफिरे युवक द्वारा ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा पर चाकुओं से वार कर उसे मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस वारदात में छात्रा की बड़ी बहन को भी चोट आई है. पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा के क़त्ल से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है.

इलाहाबाद के करछना इलाके की रहने वाली उन्नीस साल की पूजा रविवार को अपनी बड़ी बहन सुषमा से मिलने उसकी ससुराल गई थी. आरोप है कि रात को दोनों बहनें जब कहीं जा रही थीं तो पूजा के साथ पढ़ाई कर चुका दीपक पटेल नाम का युवक वहां पहुंचा और उसने पूजा पर चाकुओं से कई हमले किये.

बीच बचाव में पूजा की बड़ी बहन सुषमा को भी चोटें आईं. चाकुओं से हमला करने के बाद दीपक ने पूजा पर पत्थर से भी हमला किया. दोनों बहनों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर पूजा को मेडिकल कालेज द्वारा संचालित एसआरएन हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान आज पूजा की मौत हो गई है. परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार भी कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक़ पूजा और दीपक एक ही कालेज में पढ़ते थे. दीपक ने कई बार पूजा के सामने अपने प्यार का इजहार कर उससे शादी की इच्छा जताई, लेकिन पूजा हर बार उसे मना कर देती थी. दीपक ने कई बार पूजा को धमकी भी दी थी.

पूजा के अपनी बहन के घर जाने की बात सुनकर वह पीछा करता हुआ इलाहाबाद के खीरी इलाके तक चला गया था. पुलिस ने आरोपी दीपक के पास से क़त्ल में इस्तेमाल चाकू, पत्थर व कपडे बरामद कर लिए हैं. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस हिरासत में बताया कि पूजा और उसकी बहन द्वारा इंकार के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget