एक्सप्लोरर

ट्रेन का इंतजार कर रही थी महिला, धोखे से ले गए शहर से बाहर, किया गैंगरेप

इलाहाबाद में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला को धोखे से दुकान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला को धोखे से दुकान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक महिला को रात को रुकने के लिए कमरा दिलाने के बहाने उसे रेलवे स्टेशन से अपनी दुकान ले गया था. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है. मेडिकल रिपोर्ट में भी महिला के साथ गैंगरेप की तस्दीक हो गई है.

इलाहाबाद के पुलिस अफसरों के मुताबिक़ लखनऊ की एक महिला बृहस्पतिवार को किसी काम से इलाहाबाद आई थी. रात को वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तभी दो युवक उसके पास आए. उन्होंने महिला से कहा कि रात को बिना रिजर्वेशन अकेले सफर करना ठीक नहीं है और उसे सुबह का इंतजार करना चाहिए. महिला होटल ढूंढने के लिए बाहर निकली तो दोनों युवक अपना गेस्ट हाउस होने का झूठ बोलकर उसे धोखे से शहर के बैरहना इलाके में अपनी दुकान ले गए.

आरोप है कि दुकान में दोनों युवकों ने उसके साथ रेप किया और वहां ताला लगाकर फरार हो गए. आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला ने पुलिस को फोन कर मदद के लिए बुलाया. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला चिकित्सालय में पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी कराया. मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की तस्दीक हो गई है. एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक़ महिला का मजिस्ट्रेटी बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
अभिजीत, सौरव, आशुतोष हिरासत में, कहां लेकर गई पुलिस, कब तक रखेगी साथ? आया अपडेट
अभिजीत, सौरव, आशुतोष हिरासत में, कहां लेकर गई पुलिस, कब तक रखेगी साथ? आया अपडेट
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
एंटीलिया केस: सचिन वाजे ने पेश किए CCTV फुटेज, गवाह को लेकर क्या बोले?
एंटीलिया केस: सचिन वाजे ने पेश किए CCTV फुटेज, गवाह को लेकर क्या बोले?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget