एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में कोरोना संकट के बीच डेंगू की दस्तक का खतरा, चुनौतियों से निपटने को तैयार प्रशासन

उत्तराखंड में कोरोना संकट के बीच डेंगू की दस्तक का खतरा मंडराने लगा है. जिसको लेकर देहरादून में जिलाधिकारी ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक भी की है. उन इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, जहां पिछले साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे.

देहरादून, रवि कैंतुरा: कोरोना के साये के बीच अब डेंगू के डंक का कहर भी डराने लगा है. उत्तराखंड में पिछले वर्ष डेंगू ने अपना जमकर कहर बरपाया था. ऐसे में इस साल चुनौतियां दोगुनी बढ़ गई है. एक तरफ कोरोना का खौफ और दूसरे तरफ डेंगू का खतरा. इस दौरान अगर डेंगू ने दस्तक दे दी, तो प्रशासन के सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो जाएगा।
जिस मौसम में डेंगू का मच्छर पनपता है, वो मौसम आने वाला है. ऐसे में प्रशासन को इसके लिए तैयार रहने रहने और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. कोरोना के बीच डेंगू की दस्तक हुई, तो ये कितना खतरनाक हो सकता है, इसके बारे में जब हमने वरिष्ठ फिज़िशियन डॉ. केसी पंत से जानकारी हासिल की. तो उन्होंने बताया कि इसके लिए अस्पताल और डॉक्टर पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम और उसके इलाज के लिए पुराना अनुभव हैं, जबकि कोविड-19 से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए स्थिति ज्यादा नाजुक हुई.
पिछले तीन सालों पर गौर करें, तो डेंगू ने उत्तराखंड में खूब दहशत फैलाई थी. जहां पिछले साल देहरादून में डेंगू से 2-3 मौतें हुईं थी. यही वजह है कि प्रशासन ने इसके लिए अभी से कसरत शुरू कर दी है. देहरादून में जिलाधिकारी ने डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक भी की है, जिसमें उन्होंने उन इलाकों पर ज्यादा फोकस करने के लिए कहा है, जहां पिछले वर्ष बहुत ज्यादा डेंगू के केस मिले थे.  जिलाधिकारी ने ये भी कहा कि 15 जून से तेजी के साथ डेंगू का सीजन शुरू होता है, ऐसे में इसपर रोक लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
इस साल कोविड-19 के दौरान डेंगू की दस्तक चिंताजनक होगी, लेकिन घबराने की ज़रूरत है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का साफ कहना है कि वो इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget