एक्सप्लोरर

नोटबंदी कर मोदी ने भारतीयों के रगों से निकाल लिया खून: राहुल गांधी

जौनपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी का फैसला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 99 फीसदी भारतीयों के रगों से खून खींच लिया. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक रैली में राहुल गांधी ने लोगों को मोदी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाने से रोकते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री हैं और हमें किसी के लिए भी 'मुर्दाबाद' शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

RAHUL

नोटबंदी न तो भ्रष्टाचार और न ही काले धन के खिलाफ

राहुल गांधी ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार व काला धन को खत्म करने के लिए कांग्रेस सरकार के किसी भी कदम का समर्थन करेगा, लेकिन नोटबंदी न तो भ्रष्टाचार और न ही काले धन के खिलाफ है. उन्होंने कहा, "हम भ्रष्टाचार को भारत से उखाड़ फेंकना चाहते हैं. यदि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई फैसला लेगी, तो हम उसका 100 फीसदी समर्थन करेंगे."

भारत के गरीब लोगों के खिलाफ है नोटबंदी का फैसला 

कांग्रेस नेता ने कहा कि आठ नवंबर को देश में मौजूद 86 फीसदी नकदी को अमान्य करने का फैसला भारत के गरीब लोगों के खिलाफ है. उन्होंने कहा, "यह भारत के 90 फीसदी लोगों, किसानों व मजदूरों के खिलाफ है. उनसे मंजूरी लिए बिना मोदी ने उनके रगों से खून निकाल लिया."

खबरों के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जैसे ही भाषण की शुरुआत की, भीड़ में मौजूद कुछ लोग मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे.

PM मोदी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उनसे कहा, "हमारा मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से विचारों को लेकर मतभेद है. 'मुर्दाबाद' जैसे शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए... नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. उनसे राजनीतिक लड़ाई है." उन्होंने कहा, "इस शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग करते हैं, हम नहीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली में ट्रेन से ले गए पटाखे, तो लगेगा भारी जुर्माना, स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी
दीपावली में ट्रेन से ले गए पटाखे, तो लगेगा भारी जुर्माना, स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget