एक्सप्लोरर

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश हुआ ढेर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी. बदमाश की पहचान बावरिया गैंग के खूंखार अपराधी बबलू के रूप में हुई है.

नोएडा: एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को पंचर कर लूटपाट और दुर्व्यवहार करने वाले गिरोह के एक बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ ने शुक्रवार को मार गिराया. बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस ने बताया कि यह बदमाश उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित कई इलाकों में राजमार्गों पर लूटपाट और दुष्कर्म बलात्कार करने के मामलों में वांछित चल रहा था. बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, दो मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के एसटीएफ और थाना अलीगढ़ पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना टप्पल क्षेत्र में एक सूचना के आधार पर कुछ बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी. बदमाश को उपचार के लिए अलीगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश हुआ ढेर

अधिकारी ने बताया कि बदमाश की पहचान बावरिया गैंग के खूंखार अपराधी बबलू पुत्र रामपाल निवासी डबुआ कॉलोनी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है. बबलू बुलंदशहर, अलीगढ़ और पलवल में करीब 10 मामलों में वांछित चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों में 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. बबलू के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश की जा रही है. बदमाश के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, साइकिल के एक्सेल (रिम) और कई अहम चीजें बरामद की हैं. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश राजमार्ग पर अपराधों को अंजाम देने के लिए कुख्यात था.

यूपी: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश हुआ ढेर

कुलदीप नारायण सिंह ने बताया कि बदमाश अपने गिरोह के साथ मिलकर एक्सप्रेस-वे पर रात को साइकिल का एक्सेल फेंक देता था और जैसे ही वाहन साइकिल के एक्सेल के ऊपर से गुजरता था, तेज आवाज आती थी. सिंह ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहन को रोक देते थे और ये लोग मदद करने के बहाने वहां पर पहुंच जाते थे. उन्होंने बताया कि ये बदमाश वाहन में सवार महिला, पुरुष, बच्चों सभी को बंधक बना लेते थे और मारपीट कर अंधेरे में ले जाकर लूटपाट करते थे. सिंह के मुताबिक ये बदमाश महिलाओं और बच्चियों के साथ बदसलूकी भी करते थे.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: यूपी एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बड़ा बयान, पुलिस से हुई बड़ी चूक

Kanpur Encounter: विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget